ब्रेकिंग
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्... LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? ... Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC ...
देश

असम में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस का बदरुद्दीन के साथ गठबंधन अवसरवाद पर है आधारित

गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असम के बिस्वनाथ चारली में एक जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि 2006 में पूर्व सीएम तरुण गोगोई ने कहा था कि बदरुद्दीन कौन हैं। आज वही कांग्रेस बदरुद्दीन के साथ चल रही है। ये है कांग्रेस की राजनीति। इनका गठबंधन अवसरवाद पर आधारित है। वहीं, अब राहुल गांधी कहते हैं बदरुद्दीन असम की छवि हैं। उन्होंने कहा कि असम की छवि गोपीनाथ बोरदोलोई, भूपेन हजारिका और शंकरदेव से बनी है, जो कि ये सभी असम के  सांस्कृतिक क्रांतिकारी महापुरुष हैं।

इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने कहा ‘गोपीनाथ बोरदोलोई को 1999 में भारत रत्न प्राप्त करने के लिए अटल जी की सरकार का इंतजार करना पड़ा। 2019 में भूपेन हजारिका को मोदी सरकार के तहत सम्मान मिला। ऐसा करके अटल जी और मोदी जी ने असम की संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट किया। महापुरुषों को सम्मान देने में कांग्रेस ने कोई ध्यान नहीं दिया।’

असम में घुसपैठ को रोकने के लिए डिजिटल तरीके से शुरू किया गया सर्विलांस

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने असम में घुसपैठ को रोकने के लिए डिजिटल तरीके से सर्विलांस शुरु किया, राज्य में फौज व अर्ध सैनिक बलों की गश्त बढ़ाई गई है। गरीब लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक देने के लिए पट्टे दिए गए हैं।

अपना-पराया छोड़कर असम के हित में करें वोटिंग: जेपी नड्डा

जनसभा में लोगों की भीड़ देखते हुए नड्डा ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि आज महिला शक्ति यहां बड़ी संख्या में उपस्थित है। जहां मातृशक्ति चल पड़ती है, उसकी विजय सुनिश्चित होती है। कई बार लोग चुनाव में विभिन्न तरह के प्रलोभन देते हैं। अपने और पराये का भेद करते हैं। लेकिन ये चुनाव मुद्दों का चुनाव है, ये चुनाव असम की बढ़ती विकास की कहानी को और आगे बढ़ाने का है। इसलिए अपना-पराया छोड़कर असम के हित में वोटिंग करना है।

Related Articles

Back to top button