ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 47262 नए मामले; 275 की गई जान

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में नए मामलों की संख्या अधिक हो गई है। इसकी वजह से मरीजों के उबरने की दर कम होकर 95 फीसद पर आ गई है। बीते एक दिन में दौरान कोरोना के 47 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में अबतक कुल 5 करोड़ 8 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47,262 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 17 लाख 34 हजार 58 हो गई है। इस दौरान 275 लोगों की जान भी गई है। कोरोना महामारी की वजह से देश में अबतक 1 लाख 60 हजार 441 लोगों की मौत हुई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,68,457 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,05,160 है।

कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए सरकार ने सैंपल टेस्ट की संख्या बढ़ा दी है। आइसीएमआर के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश भर में अब तक कुल 23 करोड़ 64 लाख 38 हजार 861 नमूनों का परिक्षण किया जा चुका है। वहीं, मंगलवार को 10 लाख 25 हजार 628 नमूनों की जांच की गई। इससे पहले सोमवार को 9,67,459 नमूनों की जांच की गई थी।

महाराष्ट्र में फिर 28 हजार से ज्यादा नए केस

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 28,699 नए मामले मिले हैं और 132 लोगों की मौत हुई है। पिछले साल 20 नवंबर (155 मौतें) के बाद एक दिन में मौतों की यह सबसे बड़ी संख्या है। नए मामलों में मुंबई से ही 3,514 केस हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी स्मिता ठाकरे भी संक्रमित पाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button