ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

चारा घोटाला: लोक अभियोजक ने अदालत में कहा, गवाह ने लालू यादव को रुपयों से भरे थैले के साथ देखा

रांची। लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से जुड़े 139:5 करोड़ रुपये के अवैध निकासी के मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही चल रही है। मंगलवार को सीबीआइ के विशेष जज एसके शशि की अदालत को विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने घोटाले के संबंध में कई रोचक जानकारियां दी हैं। सीबीआइ के गवाह आरके दास द्वारा पूर्व में दी गई गवाही का उल्लेख करते हुए कहा कि घोटाले के किंगपिन पशुपालन विभाग के तत्कालीन रीजनल डायरेक्टर श्याम बिहारी सिंह ने एक दिन उन्हें अपने आवास पर बुलाया था।

वे सुबह के समय उनके आवास गए तो बाहर के कमरे में बैठने के लिए बोल गया। कुछ देर बाद लालू प्रसाद यादव और आरके राणा श्याम बिहारी सिंह के बेडरूम से बाहर निकले। उस समय दोनों के हाथ में रुपये से भरा थैला था। जैसे ही लालू प्रसाद की नजर मुझ पर पड़ी, उनके हाथ से रुपये का थैला गिर गया। थैला फटने से रुपया इधर-उधर बिखर गया। हड़बड़ाहट में आरके राणा ने रुपया समेटा और दोनों वापस निकल गए। बीएमपी सिंह ने अदालत में जोर देकर कहा कि जो भी घोटाला हुआ, वह सत्ता के संरक्षण में हो रहा था।

उन्होंने घोटाले में सत्ता और अफसरशाही के गठजोड़ की भूमिका से अदालत को अवगत कराया। चारा घोटाला आरसी47/96 में अभी बहस और चलेगी। अदालत ने बहस के लिए 26 मार्च की तिथि निर्धारित की है। बता दें कि अब तक के सबसे बड़े चारा घोटाले में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, आरके राणा, श्याम बिहारी सिंह सहित 110 नेता व अफसरों पर तलवार लटकी है। बहस पूरी होने के बाद अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

Related Articles

Back to top button