ब्रेकिंग
Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग... Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो... Chhatarpur Viral Video Action: क्लास में सोने और ताश खेलने पर गिरी गाज; छतरपुर जिला प्रशासन ने 3 शिक...
खेल

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानें क्या रह गए हैं रेट

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी की हाजिर कीमतों (Spot Price) में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोने के दाम में 149 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिल्ली में सोने का मूल्य 44,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 44,499 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर रात के सत्र में मूल्यवान धातुओं की कीमतों में कमी से राष्ट्रीय राजधानी में सोने एवं चांदी के दाम में यह उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।

हाजिर बाजार में चादी की कीमत (Silver Price in Spot Market)

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक चांदी की कीमत में 866 रुपये प्रति किलोग्राम की टूट देखने को मिली। इससे दिल्ली में चांदी की कीमत 64,607 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में यानी मंगलवार को चांदी की कीमत 65,473 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम बुधवार को 1,729 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह चांदी की कीमत 25.12 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ”डॉलर के मूल्य में बढ़ोत्तरी के बावजूद महामारी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सोने के दाम में गिरावट एक स्तर पर सीमित रही।”

Related Articles

Back to top button