ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

पश्चिम बंगाल चुनाव: पुरुलिया में बोले अमित शाह, दीदी की सरकार बदल दीजिए, घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल विधानसभा के मद्देनजर पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप मुझे बताइये की क्या बंगाल में हो रही घुसपैठ सही है? वो घुसपैठिये आपके रोजगार ले रहे हैं, उनकी वजह से आपको ढंग से चावल नहीं मिल रहा है। दीदी की सरकार बदल दीजिए, इन घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर निकालने का काम भाजपा की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ममता दीदी के गुंडे आपको परेशान नहीं करेंगे।  बेखौफ होकर मतदान कीजिए। दीदी के गुंडों से डरने से जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने हर मतदान केंद्र में पैरामिलिट्री फोर्स लगाई हैं।

इससे पहले शाह ने कहा कि  दीदी को डर है कि अगर स्वास्थ्य का 5 लाख रुपये आपके घर पहुंच गया तो मोदी जी लोकप्रिय हो जाएंगे। मैं आपसे कहने आया हूं कि 2 मई को दीदी को हटा दीजिए तो 3 मई से हर गरीब को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य का पूरा खर्चा भाजपा की सरकार देगी। आप लोगों को गंभीर बीमारी आने पर कोलकाता जाना पड़ता है। हमने तय किया है कि जंगलमहल में हम नया एम्स बनाकर, आदिवासी और कुर्मी भाइयों को स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं देंगे। पार्टी ने तय किया है कि जैसे ही भाजपा की सरकार बनती है, हर किसान के खाते में एक साथ 18,000 रुपये भेजने का काम किया जाएगा।

ममता दीदी आप लोगों को फ्लोराइड युक्त पानी पिलाती हैं

अमित शाह ने आगे कहा कि पुरुलिया ज़िले में आपको पीने का पानी घर में नल से मिलता है क्या? ममता दीदी आप लोगों को फ्लोराइड युक्त पानी पिलाती हैं। एक बार दीदी को यहां से निकाल दो, 10,000 करोड़ रुपये के खर्चे से शुद्ध पानी की व्यवस्था भाजपा की सरकार करेगी।  यहां पहले वामपंथियों ने उद्योग स्थापित नहीं होने दिए, उसके बाद दीदी ने यहां से उद्योगों को भगाने का काम किया। टीएमसी हो या वामपंथी, ये रोजगार नहीं दे सकते। रोजगार चाहिए, तो यहां एनडीए की सरकार बनाइए। हमने 250 बीपीओ के जरिये यहां के आदिवासी और कुर्मी भाइयों को नौकरी देने का वादा किया है।

5 साल में हर घर में कम से कम एक रोजगार भाजपा की सरकार देगी

अमित शाह ने यह भी कहा कि 5 साल में हर घर में कम से कम एक रोजगार भाजपा की सरकार देगी। हमने सार्वजनिक क्षेत्र की महिलाओं के लिए 33% नौकरियां आरक्षित करने का फैसला किया है। हम हर ब्लॉक में एक एकलव्य मॉडल स्कूल भी बनाएंगे। राज्य में सभी महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन मुफ्त होगा। पीएम मोदी चाहते हैं कि चुनाव आपकी बेहतरी और विकास के लिए हो। ममता दीदी अपने भतीजे को अगला सीएम बनाने के लिए चुनाव चाहती हैं। तय कर लीजिए आप अपने लिए क्या चाहते हैं?

Related Articles

Back to top button