ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

योगी का ममता पर पलटवार, जानें, यूपी के सीएम की बंगाल रैली की खास बातें

कोलकाता।  बंगाल में आज पहले चरण का प्रचार थम रहा है और उससे पहले भाजपा के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगासागर में रैली की। इस दौरान योगी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। ममता द्वारा यहां भाजपा के लिए चुनाव प्रचार के लिए आए नेताओं को तिलकधारी, भगवाधारी व पान-गुटखा चबाने वाले गुंडे व बाहरी कहे जाने पर पलटवार करते हुए योगी ने कहा कि अब भगवा रंग से ममता दीदी घबरा गई हैं।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भी भगवा वस्त्र पहनते थे। भगवा वस्त्र हमारी संस्कृति का प्रतीक है। योगी ने कहा कि 35 दिन बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। क्योंकि दो मई को बंगाल में टीएमसी की नहीं भाजपा की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद इन सभी गुंडों को कानून के शिकंजे में डालने का काम होगा।

बंगाल में आज पहले चरण का प्रचार थम रहा है और उससे पहले भाजपा के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगासागर में रैली की। योगी ने आगे कहा कि बंगाल कभी भारत का समृद्ध और औद्योगिक राज्य माना जाता था, लेकिन पहले कांग्रेस फिर कम्युनिस्टों और अब टीएमसी ने बंगाल के उद्योगों को नष्ट करके यहां नौजवानों को बेरोजगार कर दिया। आज बंगाल में उद्योग नहीं, टीएमसी के भ्रष्टाचार का उद्योग फल फूल रहा है। ममता दीदी की विकास में कोई रूचि नहीं है। दीदी यहां हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट, एम्स, मेडिकल कॉलेज कुछ नहीं बनने देंगी। अब तो दीदी भगवे कपड़े से भी घबराने लगी हैं। ममता दीदी को मालूम होना चाहिए कि भगवा भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। योगी ने जोर देकर कहा कि इस बार बंगाल में परिवर्तन तय है। लोगों को ममता बनर्जी के कुशासन से तंग आकर उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बनाया लिया है।

Related Articles

Back to top button