ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

होली से पहले महाराष्ट्र में कोरोना बेलगाम, दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर आई ये खबर; जानें अन्य राज्यों का हाल

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर घातक रूप लेती जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 62 हजार से अधिक नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.19 करोड़ को पार कर गई है। करीब चार माहीने बाद सक्रिय मामले साढ़े चार लाख के पार हो गए हैं। होली से पहले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ, गुजरात और दिल्ली में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना की रफ्तार को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 28 मार्च से नाइट कफ्र्यू लगाने का आदेश दिया है। मध्य प्रदेश ने 5 और शहरों में रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की है। दिल्ली से भी लॉकडाउन को लेकर खबर आई है।

महाराष्ट्र में कल से नाइट कफ्र्यू

कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में 28 मार्च से रात का कफ्र्यू लगाने का आदेश दिया है। रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कफ्र्यू रहेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को चेताया भी है कि अगर वे कोरोना के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो पाबंदियां और सख्त की जाएंगी। महाराष्ट्र में कोरोना के 36,902 नए मामले सामने आए हैं और 112 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में नहीं लगेगा लॉकडाउन
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि फिलहाल लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं है। पहले भी लॉकडाउन लगया गया था, लेकिन कोरोना के मामले पूरी तरह से बंद नहीं हुए। इसलिए मुझे नहीं लगता कि लॉकडाउन कोई समाधान है। इसको रोकने के हमने लिए टेस्टिंग बहुत ज़्यादा बढ़ा दी है। रोज 85,000-90,000 टेस्ट हो रहे हैं

मध्य प्रदेश के पांच और शहरों में लॉकडाउन

मध्य प्रदेश में भी करोना की रफ्तार तेज हो गई है। रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने नई प्रतिबंधों की घोषणा की है। अब विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर और सौंसर में भी रविवार का लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन और रतलाम में रविवार को लॉकडाउन लगाया गया था। त्योहार को लेकर किसी भी तरह के जश्न, जुलूस और सामूहिक उत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 29 मार्च को होली है, इस दौरान सभी कार्यालय एवं व्यावसायिक संस्थान बंद रहेंगे।

हिमाचल में 4 अप्रैल तक स्कूल बंद

कोरोना को देखते हुए हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों को 4 अप्रैल तक बंद रखने की घोषणा की है। इसके अलावा राज्य में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई है। खुले में होने वाले कार्यक्रमों में 200 और बंद जगहों पर होने वाले कार्यक्रमों में हाल की क्षमता के 50 फीसद लोग ही शामिल हो सकेंगे।

केंद्रीय टीम करेगी छत्तीसगढ़ का दौरा

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने गंभीरता दिखाई है। केंद्र की टीम राज्य का दौरा करेगी और अचानक कोरोना के मामले बढ़ने की पड़ताल करेगी। टीम प्रदेश में हो रही मौतों और संक्रमण की रिपोर्ट लेगी और राज्य सरकार को बचाव के उपाय भी बताएगी।

Related Articles

Back to top button