ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...
विदेश

बाइडन की आलोचना पर भड़का उत्तर कोरिया, कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान उकसावे वाला

सियोल। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) के बयान से भड़के उत्तर कोरिया ने कहा कि उनकी टिप्पणियां उकसावे वाली हैं। बाइडन (US President Joe Biden) ने उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षणों की आलोचना की थी और यह चेताया था कि अगर उसने तनाव बढ़ाया तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। उत्तर कोरिया की सरकारी कोरिया सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारी री प्योंग चोल की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा कि राष्ट्रपति बाइडन (US President Joe Biden) की टिप्पणियां भड़काऊ और उत्तर कोरिया की आत्मरक्षा के अधिकारों का अतिक्रमण है।

उत्तर कोरिया अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए कदम बढ़ाना जारी रखेगा। बाइडन ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा था, ‘हम अपने सहयोगी देशों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। अगर उन्होंने तनाव के रास्ते को अपनाया तो हम उसी अनुसार जवाब देंगे।’ उत्तर कोरिया ने गुरुवार को नई गाइडेड मिसाइलों का परीक्षण किया था। केसीएनए ने बताया था कि दो गाइडेड मिसाइलें गुरुवार को लक्ष्य भेदने में पूरी तरह सफल रहीं। जबकि जापानी अधिकारियों ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया।

विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया बाइडन प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए इस तरह की हरकत कर रहा है, ताकि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच किसी तरह की बातचीत होने पर फायदा उठाया जा सके। हालांकि दोनों में वर्ष 2019 से परमाणु वार्ता रुकी हुई है। अमेरिका के तत्‍कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के बीच तीन बार मुलाकात हुई थी लेकिन किसी तरह की बात नहीं बनी थी। साल 2019 में हुई वार्ता में अमेरिका ने उत्तर कोरिया की प्रतिबंधों को हटाने की मांग को खारिज कर दिया था। उत्तर कोरिया ने अभी तक बाइडन प्रशासन (US President Joe Biden) की बातचीत की कोशिशों को नजरअंदाज किया है।

Related Articles

Back to top button