ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

देश में बढ़ रहा कोरोना, बीते 24 घंटों में फिर आए 62 हजार मामले; 300 से अधिक मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि आज रविवार को भी जारी है। देश में बीते 24 घंटों में एक बार फिर से 62 हजार कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस दौरान 300 से अधिक लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 62,714 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 312 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर पांच लाख के पास पहुंच गए हैं।

एक दिन बाद यानी सोमवार को रंगो वाली होली खेली जाएगी, लेकिन हषर्ष और उल्लास के इस त्योहार पर इस साल भी कोरोना का ग्रहण लग गया है। महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में इस तेजी के साथ महामारी फैल रही है कि रंगों के त्योहार का उमंग फीका पड़ गया है। लोगों को संक्रमित होने का डर सताने लगा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 1 करोड़ 19 लाख 71 हजार 624 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 13 लाख 23 हजार 762 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 4 लाख 86 हजार 310 हो गए हैं। भारत में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1 लाख 61 हजार 552 पहुंच गया है।

एक्टिव केस बढ़े

देश में कोरोना से सक्रिय मामलों में उछाल देखा जा रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 33,663 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव केस की दर 4.06% है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 28,739 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 94.59% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.35% है।

अब तक 24 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 24 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 27 मार्च, 2021 तक 23,75,03,882 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 11,81,289 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

6 करोड़ से अधिक टीकाकरण

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 6 करोड़ 2 लाख 69 हजार 782 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 21,54,170 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Related Articles

Back to top button