ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
खेल

एपीईसी ने की सूती धागे के निर्यात पर अंकुश की मांग, परिधान उद्योग हो रहा प्रभावित

नई दिल्ली। अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एईपीसी) ने सरकार से सूती धागे के निर्यात पर अंकुश की मांग की है। एईपीसी ने कहा है कि निर्यात पर अंकुश से इसकी कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। साथ ही घरेलू मैन्यूफैक्चरर्स के लिए इसकी आपूर्ति भी बढ़ाई जा सकेगी। एईपीसी के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने कहा कि सरकार की ओर से कई प्रयासों के बावजूद सूती धागे के दाम पिछले चार माह के दौरान लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पूरी वैल्यू चेन प्रभावित हो रही है।

शक्तिवेल ने कहा, ‘हम घरेलू मैन्यूफैक्चरर्स के लिए धागे की आपूर्ति बढ़ाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह करते हैं। हमारा सुझाव है कि सूती धागे के निर्यात को कुछ नियंत्रित किया जाए।’ उन्होंने बताया कि कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआइ) ने छोटे मिल मालिकों के लिए कपास की कीमतों में कटौती की है, लेकिन इससे सूती धागे के दाम घटे नहीं हैं। सूती धागे की कीमतों में बढ़ोतरी और इसकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता की वजह से निर्यातकों के लिए अपने ग्राहकों के ऑर्डर पूरा करना मुश्किल हो रहा है।

सूती धागे की महंगाई से हैंडलूम और पावरलूम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। इनका उत्पादन ठहर गया है। इससे घरेलू उद्योग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। एईपीसी के चेयरमैन ने कहा कि घरेलू और निर्यात में सक्षम उद्योग की कीमत पर अगर धागे का निर्यात होता रहा तो इस सेक्टर पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने सूती धागे पर एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने का सुझाव दिया। इससे घरेलू स्तर पर धागे की कीमतें संभलेंगी और वैल्यू एडिशन व संबंधित रोजगार बढ़ेंगे। इससे परिधान निर्यात बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button