ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मनोरंजन

Balika Vadhu एक्ट्रेस अविका गौर ने फिर जताया ब्वॉयफ्रेंड के लिए प्यार, खास पोस्ट साझा कर कही दिल की बात

नई दिल्ली। टीवी की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर सीरियल्स को अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं जो खूब वायरल भी होती रहती हैं। अब एक बार फिर से अविका गौर अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं।

उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम मिलिंद चंदवानी है। दरअसल अविका गौर ने शनिवार को मिलिंद चंदवानी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी खास तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने प्यार भरा पोस्ट भी लिखा है। अविका गौर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिलिंद चंदवानी के साथ तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई, आपने ही मुझे वह इंसान बनाया जो मैं आज हूं। मैं आपकी प्रेरणा की वजह से ही एक दयालु इंसान बनी हूं। आप ही हो जिसने मुझे यकीन दिलवाया है कि जिंदगी को जीने का एक तरीका प्यार के साथ है। आपने मुझे हर रोज खुद से प्यार करना सिखाया है। मुझे पता है कि मैं आपको बहुत परेशान करती हूं और आप जानते हैं कि मुझे बहुत सी चीजों के लिए खेद है।’

अविका गौर ने आगे लिखा, ‘धैर्य के लिए धन्यवाद, मुझे समझने और मुझ पर विश्वास करने और मुझे विकसित होने में मदद करने के लिए धन्यवाद। जिंदगी भर के लिए चीयर्स जो हम एक साथ बिताने जा रहे हैं – एक-दूसरे को प्रेरित करना और एक-दूसरे के साथ सपने पूरे करना, मैं तुम्हें अपने जिंदगी में पाकर धन्य हूं। मैं तुमसे प्यार करती हूं। आज कल और हमेशा।’

सोशल मीडिया पर व्बॉयफ्रेंड के लिए लिखा अविका गौर का यह खास और प्यार भरा पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ उनकी तस्वीर और पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि अविका गौर छोटे पर्दे के बहुचर्चित सीरियल बालिका वधु से घर-घर में मशहूर हुई थीं।

Related Articles

Back to top button