ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
खेल

IPL 2021 के लिए सीरीज को बीच में छोड़कर क्यों आ रहे हैं साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी, हो गया खुलासा

नई दिल्ली। इस समय दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच सीमित ओवरों की क्रिकेट खेली जा रही है। इस वजह से कई खिलाड़ी साउथ अफ्रीका की टीम के साथ हैं, लेकिन आइपीएल के शुरू होते ही वे पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से हो जाएंगे। इसी को लेकर साउथ अफ्रीका की टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने बड़ा दावा किया है।

मार्क बाउचर का मानना है कि आइपीएल के खेलने से उन्हें भारत में इसी साल के आखिर में होने वाले टी 20 विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी और साथ ही अपने दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका के टॉप पांच खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक, कैगिसो रबादा, लुंगी नगिदी, डेविड मिलर और एनरिक नोत्र्जे पाकिस्तान के खिलाफ केवल दो वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे

इसमें से एक वनडे मैच 2 अप्रैल को खेला जा चुका है। इसके बाद ये सभी खिलाड़ी नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आइपीएल के लिए भारत पहुंच जाएंगे। बाउचर ने कहा, “इन खिलाड़ियों के सीरीज के मैचों में नहीं खेलने के फायदे और नुकसान हैं, लेकिन हम पहले से इसे जानते थे, क्योंकि बीसीसीआइ और सीएसए (क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका) के बीच आइपीएल के लिए खिलाड़ियों को छोड़ने का समझौता हो रखा है और कोविड-19 के कारण कार्यक्रम अनुकूल तैयार नहीं किया जा सका।”

उन्होंने आगे कहा है, “मुझे लगता है कि आइपीएल में भागीदारी का हमें विश्व कप में लाभ मिलेगा। इससे उन्हें अलग-अलग स्थलों में खेलने और विरोधी टीमों को समझने का अवसर मिलेगा। वे वहां छुट्टियां मनाने नहीं जा रहे हैं और इससे हमें अन्य खिलाड़ियों को आजमाने का मौका भी मिलेगा।” साउथ अफ्रीका के कोच का कहना है कि अगर शीर्ष खिलाड़ी जब नेशनल ड्यूटी पर नहीं होंगे तो बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, जिससे कि वे अपने खेल में सुधार कर सकें और एक मजबूत टीम के साथ सामना करने में सक्षम हों।

Related Articles

Back to top button