ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे ने की दिल्ली के सीएम केजरीवाल से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

नई दिल्ली। दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात से यह अटकलें तेज हो गईं हैं कि पटेल कांग्रेस से उन्मुख होकर कुछ और विकल्प की ओर देख सकते हैं। मुलाकात के बारे में जानकारी भी फैसल के ट्वीट से सामने आई है। जिसमें उन्हाेंने अपनी केजरीवाल के साथ फोटो शेयर की है।

फैसल ने पोस्ट में लिखा कि आखिरकार हमारे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी से मिलने पर गौरवांवित महसूस कर रहा हूं! एक दिल्ली निवासी के रूप में मैं उनके वर्क इथिक्स और नेतृत्व कौशल का एक अग्रणी प्रशंसक हूं। मानवता पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव और देश में वर्तमान राजनीतिक मामले पर चर्चा की। माना जा रहा है कि यह मुलाकात एक तरह से कांग्रेस के नेताओं काे परेशान करने वाली है। क्योंकि अहमद पटेल पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के वफादार थे और गांधी परिवार के बाद पार्टी के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माने जाते थे।

फैसल पटेल राजनीति में रख सकते हैं कदम

फैसल पटेल के करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्हें पार्टी द्वारा उनके पिता के निधन के बाद से कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। फैसल अपने पिता के राजनीति में सक्रिय रहने तक ज्यादा सक्रिय नहीं थे। ऐसा कहा जा रहा है कि अब वह राजनीति में अपने पैर जमाना चाहते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि फैसल के लिए राजनीति में प्रवेश करने का एकमात्र तरीका यह है कि वह अभी से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी करें लेकिन इसमें काफी देरी है। जबकि गुजरात विधानसभा चुनाव अगले साल ही है।

गुजरात विधानसभा चुनाव पर आप की नजर

बता दें कि आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव पर आम आदमी पार्टी की नजर है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल गुजरात चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में केजरीवाल से फैसल पटेल की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। क्योंकि आम आदमी पार्टी गुजरात में एक विश्वसनीय चेहरे की तलाश में है। आप ने जब गुजरात नगर निगम चुनाव में 27 सीटें हासिल की थीं ताे केजरीवाल ने कहा था कि गुजरात की जनता ने भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से तंग आकर काम की राजनीति के लिए वोट दिया है। सूत्रों का कहना है कि आप को युवा और विश्वसनीय चेहरों की जरूरत है और राज्य में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए हार्दिक पटेल सहित कई नेताओं पर पार्टी की नजर है। लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचना बहुत जल्दबाजी होगी। क्योंकि बैठक को लेकर आप की ओर से कोई बयान या जानकारी नहीं आई है।

सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे अहमद पटेल

बता दें कि फैजल के पिता अहमद पटेल गुजरात में कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे अहमद पटेल यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। अहमद पटेल का कद कांग्रेस में बड़ा था और वह गुजरात से कई बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

Related Articles

Back to top button