ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

भाजपा का आज स्थापना दिवस, दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं; PM मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। आज यानी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र, गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी है। इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।  6 अप्रैल, 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। रिपोर्ट की मानें तो स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। राज्य मुख्यालय पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पीएम का संदेश सुन पाएंगे।

स्थापना दिवस पर अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा,’सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। अपने खून पसीने से सींचकर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महापुरुषों को नमन करता हूं। राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी जी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है।

 

वहीं भाजपा की नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस खास पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,’राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित भारतीय जनता पार्टी रूपी छोटे से पौधे को अपने अमूल्य त्याग एवं कठोर परिश्रम से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल जैसा वटवृक्ष बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई तथा संस्थापक सदस्यों को कोटि-कोटि प्रणाम।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पार्टी स्थापना दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,’ भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएं। भाजपा समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर, राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है। हमें गर्व है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत एवं स्वाभिमानी देश के रूप में स्थापित हुआ है’।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पार्टी स्थापना दिवस पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा,’ भारतीय राजनीति को उदात्त लोकतांत्रिक, मानवीय एवं राष्ट्रीय मूल्यों से प्रदीप्त करने वाली भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध व समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button