ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
टेक्नोलॉजी

Google का नया ऐप लॉन्च, अब गड़बड़ी करने वाले ऐप्स की खैर नहीं, ऐसे करेगा काम

नई दिल्ली। Google की तरफ से एक नया ऐप App Reviews  लॉन्च किया गया है। यह ऐप Google Play Store के बाकी ऐप की निगरानी करेगा। मतलब अगर ऐप डेवलपर्स और विज्ञापन देने वाली कंपनियां नियमों का उल्लंघन करती हैं, तो Google का नया ऐप तुरंत उस ऐप की पहचान करेगा। साथ ही ऐसा करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त Google कार्रवाई भी होगी। Google की तरफ से ऐप रिव्यू प्रोसेस के लिए नये ऐप को लॉन्च किया गया है।

यूजर्स को होगी ये सुविधा 

Google ने कहा कि नये प्रोसेस के आने के बाद मोबाइल ऐप्स इंवेंट्री क्वॉलिटी बेहतर होगी। मौजूदा वक्त में ऐप डेवलपर्स पैसों के लिए AdMob और Ad Manager का चुनाव करते हैं। नये ऐप के रिव्यू प्रोसेस से ऐप में गलत तरीक से विज्ञापन ऐप करने वालों पर कार्रवाई करेगा। इससे यूजर को बेहतर ऐप क्वॉलिटी मिलेगी। कंपनी ने मंगलवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, इस प्रक्रिया से गुजरने पर डेवलपर्स को एक्शन फीडबैक के साथ अपने सभी ऐप के अप्रूवल की स्थिति के बारे में यूनिफाइड व्यू मिलेगा।

ऐसे करेगा काम 

App Reviews को इस साल धीरे-धीरे दो फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें app readiness और app claiming जैसे फीचर्स मिलेंगे। app readiness फीचर्स के तहत पब्लिशर्स को ऐप को मॉनिटाइज की इजाजत दी जाएगी। इसके बाद इस लिंक ऐप को रिव्यू प्रोसेस से गुजरना होगा।  app claiming फीचर में पब्लिशर्स को ऐप की एक विस्तृत लिस्ट देनी होगी। Google ने पिछले माह अपने प्रस्तावित कमीशन रेट को ऐप डेवलपर्स के लिए कम कर दिया था। Google ने कहा था कि उसकी तरफ से इन-ऐप पर्चेज पर सभी डेवलपर्स से 15 फीसदी रेट चार्ज लिया जाएगा, जिसकी सालाना सेल 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा होगी। Google की नई पॉलिसी इस साल जुलाई से प्रभावी हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button