ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

केरल के CM पी विजयन और कांग्रेस नेता ओमन चांडी कोरोना संक्रमित, दिग्‍गजों ने जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की

तिरुअनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। गुरुवार को कोविड-19 के लिए कराई गई जांच में दोनों नेता पाजिटिव पाए गए।मुख्यमंत्री ने पिछले महीने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘मुझे कोविड की पुष्टि हो गई है। सरकारी मेडिकल कालेज कोझिकोड में मेरा इलाज चलेगा।’

मुख्यमंत्री ने अपने संपर्क में आए लोगों से सेल्फ आब्जर्वेशन में जाने का आग्रह किया है। राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत की। कोविड पाजिटिव पाए जाने के बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और द्रमुक सुप्रीमो एमके स्टालिन ने विजयन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री वर्तमान में उत्तर केरल में कन्नूर में अपने आवास में हैं। वह एसिम्प्टोमैटिक हैं। सीएमओ सूत्रों ने कहा, ‘वर्तमान में मुख्यमंत्री एसिम्प्टोमैटिक हैं। लेकिन वह कोझिकोड मेडिकल कालेज में भर्ती हो सकते हैं।’ उनकी बेटी वीणा विजयन और दामाद पीए मुहम्मद रियास इससे पहले पाजिटिव पाए गए थे। विजयन ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए पूरे राज्य का सघन दौरा किया था।

इस बीच कांग्रेस नेता ओमन चांडी भी गुरुवार को पाजिटिव पाए गए। पिछले दो दिनों से वह खुद को ठीक महसूस नहीं कर पा रहे थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। राज्यपाल ने उनके भी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मालूम हो कि भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्‍हें पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज गुरुवार आठ अप्रैल को उन्‍हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालांकि डॉक्‍टरों ने अभी उन्हें घर पर ही कुछ दिन और क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है। बीते 27 मार्च को सचिन की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद प्रियंका गांधी ने खुद को क्‍वारंटीन कर लिया था। बीते रविवार को अभिनेता अक्षय कुमार ने खुद को कोरोना से संक्रमित होने की खबर दी थी। बाद में अक्षय कुमार अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। यही नहीं उनकी फिल्म राम सेतु के सेट पर काम करने वाले 45 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई थी।

Related Articles

Back to top button