ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री से मांगी एक सप्ताह की अतिरिक्त वैक्सीन

रायपुर।  कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त और समय पर आपूर्ति नहीं होने का मुद्दा गुस्र्वार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां की भौगोलिक परिस्थति को देखते हुए राज्य को एक सप्ताह की जस्र्रत के हिसाब से वैक्सीन एडवांस में उपलब्ध कराने का आग्रह किया। बघेल ने कोरोना के उपचार में उपयोग की जाने वाली दवाईयों और उपकरणों पर जीएसटी की दर कम करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि इससे इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों पर कम आर्थिक भार पड़ेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुस्र्वार की शाम को छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। देश के इन्हीं 11 राज्यों में इस वक्त कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर बरपा रही है। पीएम के साथ चर्चा में बघेल ने केंद्र सरकार से राज्य की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए रेमडेसीवीर इंजेक्शन और आक्सीजन सिलेंडर्स की सतत आपूर्ति करने, प्रदेश में चार वायरोलाजी लैब और एक बीएसएल-4 लैब की स्थापना के अलावा 1000 बिस्तरों के आइसीयू के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सहायता उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया

मरीजों की जल्द पहचान के लिए एक्टिव सर्विलेंस पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज चिकित्सकों से जल्द इलाज कराएं इसके लिए सरकारी अमले के अलावा राज्य के सभी सामाजिक संगठनों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मरीजों की शीघ्र पहचान के लिए एक्टिव सर्विलेंस पर भी जोर दिया जा रहा है।

प्रदेश में270 कंटेनमेंट जोन घोषित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 207 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर एक्टिव सर्विलेंस और टेस्टिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों में मास्क न पहनने की स्थिति में 500 स्र्पये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए ट्रांसमिशन की चेन तोड़ने के लिए रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा जिले में लाकडाउन भी लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button