ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

पीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी, 18 जून से शुरू होगी परीक्षा

रायपुर। पीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी, 18 जून से शुरू होगी परीक्षाछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौ अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस बीच छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने 2020 की मुख्य परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, जून में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पीएससी ने तारीख के साथ शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 18 से 21 जून तक चलेगी।

पीएससी के अधिकारियों के मुताबिक राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन नौ अप्रैल से आठ मई तक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार नौ मई से 15 जून तक कर सकते हैं। वहीं आवेदक एक बार ही त्रुटि सुधार कर सकते हैं।

साथ ही प्रारंभिक परीक्षा में चिह्नित किए गए परीक्षार्थी के लिए आनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य के अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं निशक्तजन श्रेणी के आवेदकों के लिए 300 रुपये और छत्तीसगढ़ अनारक्षित तथा छत्तीसगढ़ राज्य के अतिरिक्त अन्य राज्यों के मूल निवासी आवेदकों के लिए 400 रुपये निर्धारित की गई है।

175 पदों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

बता दें कि 2020 पीएससी मुख्य परीक्षा 175 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं इसकी प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी को प्रदेश के 17 जिला मुख्यालयों में हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 14 मार्च को जारी किया था।

परीक्षा की समय सारिणी

18 जून को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक पेपर एक, दोपहर दो से पांच बजे तक दूसरा पेपर। इसी तरह 19 और 20 जून को परीक्षा होगी। इसके बाद 21 जून को पहली पाली में ही पेपर होगा।

Related Articles

Back to top button