ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

कोरोना की बेकाबू रफ्तार, एक दिन में 1,31,968 नए केस, 780 की मौत, दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों ने लागू की कड़ी पाबंदियां

नई दिल्‍ली। देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इनमें से महाराष्ट्र में लगातार पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी संक्रमण में बहुत तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश के कई राज्यों ने संक्रमण की बेकाबू होती रफ्तार को थामने के लिए कड़ी पाबंदियां लगाई हैं। कई राज्यों ने लॉकडाउन तो कई ने नाइट कर्फ्यू लगाए हैं। कई राज्‍यों ने स्‍कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।

दिल्‍ली में स्‍कूल कॉलेज बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दिए हैं। राष्‍ट्रीय राजधानी में पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल में एक साथ 37 डॉक्‍टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। यही नहीं एम्‍स में भी कई डॉक्‍टरों को कोरोना संक्रमण हो गया है। बताया जाता है कि कई डॉक्‍टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे।

यूपी के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू

उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसमें लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और बरेली शामिल हैं। नोएडा और गाजियाबाद प्रशासन ने भी सभी शिक्षण संस्थान 17 अप्रैल तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

मध्‍य प्रदेश में लॉकडाउन

मध्‍य प्रदेश के सभी शहरों में तीन रात-दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। कर्नाटक के आठ जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। इनमें बेंगलुरु, मैसुरु, मेंगलुरु, कालाबुर्गी, बीदर, तुमकुरु, उडुपी और मनीपाल जिले शामिल हैं।

महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब में पाबंदियां

महाराष्ट्र सरकार ने बीते सोमवार से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया गया है। राजस्थान के जोधपुर में 6 से 19 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। चित्तौड़गढ़ जिले में धारा 144 लागू की गई है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने राज्य के सभी जिलों में 30 अप्रैल तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

24 घंटों में 1,31,968 नए मामले मिले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में 1,31,968 नए मामले मिले हैं, जिनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 56,286, छत्तीसगढ़ में 10,652 और उत्तर प्रदेश में 8,474 संक्रमित शामिल हैं। इन तीन राज्यों के अलावा दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। कुल नए मामलों में से 83.29 फीसद इन्हीं 10 राज्यों से हैं। कुल संक्रमित 1.30 करोड़ से अधिक हो गए हैं।

73.24 फीसद मामले केवल पांच राज्यों से

सक्रिय मामलों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। दो महीने से कम समय में ही एक्टिव केस 1.35 लाख से बढ़कर 10 लाख के करीब पहुंच गए हैं। देश में सक्रिय मामले बढ़कर 9,79,608 हो गए हैं, जो कुल संक्रमितों का 7.50 फीसद है। पिछले एक दिन में 69,289 एक्टिव केस बढ़े हैं। इनमें से 73.24 फीसद मामले केवल पांच राज्यों-महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में हैं। इनमें से भी सिर्फ महाराष्ट्र में ही 53.84 फीसद सक्रिय मामले हैं।

संक्रमण से 780 लोगों की मौत

बीते 24 घंटे में देश में महामारी से कोरोना की बेकाबू रफ्तार, एक दिन में 1,31,968 नए केस, 780 की मौत, दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों ने लागू की कड़ी पाबंदियांऔर लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में 376, छत्तीसगढ़ में 94, पंजाब में 56, उत्तर प्रदेश में 39, कर्नाटक में 36, गुजरात में 35, मध्य प्रदेश में 27 और दिल्ली में 24 मौतें शामिल हैं। इनको मिलाकर मृतकों का आंकड़ा 1,67,642 पर पहुंच गया है।

रिकवरी रेट 91.22 फीसद

इसके अलावा एक दिन में 61,899 और मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। इसके साथ ही महामारी को मात देने वालों की संख्या 1.19 करोड़ हो गई है। मरीजों के उबरने की दर 91.22 फीसद और मृत्युदर 1.28 फीसद है।

गुरुवार को 13.64 लाख टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए गुरुवार को 1,36,4205 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 25.40 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

12 राज्यों में बीते 24 घंटों में कोरोना से कोई मौत नहीं

देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना महामारी के चलते किसी की मौत नहीं हुई है। इनमें राजस्थान, ओडिशा, पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन और दीव, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button