ब्रेकिंग
सदाशिवपेट में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक पुष्करिणी: इतिहास, संस्कृति और आस्था का बेजोड़ संगम नवी मुंबई के ऐरोली में दही हांडी उत्सव के दौरान हादसा: मानव पिरामिड गिरने से 34 वर्षीय गोविंदा की मौ... Sagar Hooch Tragedy: सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; 25 अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र में MPSC के खिलाफ छात्रों का फूटा आक्रोश: चेयरमैन के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी का मिला... राजधानी में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियां तेज: VVIP कारकेड के ड्राई रन से 35 से ज्यादा मार्ग रहेंगे प... Muzaffarnagar Crime News: जन्माष्टमी पर मंदिर गई 14 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी, मुख्य आरोपी समीर गिरफ्... दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग...
देश

पांचवें चरण में आपराधिक मामले वाले 79 प्रत्याशी व 65 करोड़पति, 125 प्रत्याशी महज पांचवीं से बारहवीं पास

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के 308 प्रत्याशियों में से 79 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 65 के खिलाफ बेहद गंभीर आपराधिक मामले हैं। इनमें भाजपा के 28, तृणमूल कांग्रेस के 18, माकपा के 10 और कांग्रेस के दो प्रत्याशी शामिल हैं। पांचवें चरण में कुल 319 प्रत्याशी हैं। एक के हलफनामे का विश्लेषण नहीं किया जा सका है। पांचवें चरण में 65 करोड़पति प्रत्याशी हैं, जिनमें तृणमूल के 23, भाजपा के 18 और कांग्रेस के पांच और माकपा के तीन प्रत्याशी शामिल हैं। पांचवें चरण के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 81.76 लाख रुपये है।

कांग्रेस के रित्जु घोषाल पांचवें चरण में सबसे अमीर प्रत्याशी

नदिया जिले की शांतिपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रित्जु घोषाल पांचवें चरण में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 19,47,05,304 रुपये हैं। दूसरी तरफ दार्जिलिंग सीट से निर्दलीय प्रत्याशी एनजी शेरपा व सिलीगुड़ी सीट से जदयू प्रत्याशी भूषण कुमार सोनी की संपत्ति शून्य है।

125 प्रत्याशी महज पांचवीं से बारहवीं पास

पांचवें चरण में 125 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता पांचवीं से बारहवीं के बीच बताई है जबकि 182 प्रत्याशियों ने स्नातक व उससे ज्यादा घोषित की है।

112 प्रत्याशी 25 से 40 वर्ष की उम्र के

112 प्रत्याशी 25 से 40 वर्ष की उम्र के हैं जबकि156 प्रत्याशियों ने अपनी उम्र 41 से 60 के बीच बताई है। वहीं 50 प्रत्याशियों की उम्र 61 से 80 के बीच है।

Related Articles

Back to top button