ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

बिलासपुर में वैक्सीनेशन ने पकड़ी गति, 18,456 को लगी वैक्सीन

बिलासपुर।  टीका के पर्याप्त मात्रा में होने से अब टीकाकरण बिलकुल भी प्रभावित नहीं हो रहा है। ऐसे में हर दिन औसतन 18 से 20 हजार लोगों को टीके लग रहे हंै। शुक्रवार को जिले के 171 टीकाकरण केंद्र के माध्यम से कुल 18456 को टीका लगाया गया है।

टीका लगवाने लंबी लाइन लगने के बाद भी टीकाकरण का संचालन सरल रूप से हो रहा है। देरी होने के बाद भी लोग अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं और किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा नहीं कर रहे हंै। वही टीकाकर्मी भी मैत्रीपूर्ण माहौल में पहुंचने वालों को टीका लगा रहे हैं। शुक्रवार कोे 45 से अधिक आयु वाले 12,603 लोगों और 5,744 बुजुर्गों को टीका लगा। इस दौरान विभिन्न् सरकारी विभाग के 88 कर्मचारियों को दूसरे चरण का टीका लगाया गया है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डा. मनोज सेमुअल ने बताया कि 11 अप्रैल से सरकारी व निजी कार्यालयों में भी टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए लिए कंपनियों को अपने कर्मचारियों की लिस्ट देनी होगी। इसके बाद दिन विशेष निर्धारित कर टीका लगाया जाएगा। इससे भी टीकाकरण की गति को रफ्तार मिलेगी।

प्रमुख केंद्रों में इतने टीकाकरण

सिम्स- 200

जिला अस्पताल- 190

केंद्रीय रेलवे अस्पताल- 100

आयुर्वेद अस्पताल- 200

देवरीखुर्द स्कूल- 300

आंबेडकर स्कूल- 150

लाल हादर शास्त्री स्कूल- 100

सिटी डिस्पेंसरी गांधी चौक- 120

लाला लाजपत राय स्कूल- 100

राजकिशोर नगर स्वास्थ्य केंद्र – 140

बीते तीन दिन में टीकाकरण

एक अप्रैल – 10,107

दो अप्रैल – 21,903

तीन अप्रैल – 28,866

चार अप्रैल – 18,907

पांच अप्रैल – 12,663

छह अप्रैल – 4,467

सात अप्रैल – 13,201

आठ अप्रैल – 17488

नौ अप्रैल – 18456

कोवैक्सीन के लिए पहुंचे सिम्स

जिले में कोविशील्ड और कोवैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। इसमें कोविशील्ड जिले के सभी 171 में लगाया जा रहा है। वहीं कोवैक्सीन सिर्फ सिम्स के टीकाकरण केंद्र में लगाया जा रहा है। जिन्हें भी कोवैक्सीन लगवाना है वे सिम्स आकर अपना टीकाकरण करवा सकते हैैं।

आज सुबह पहुंचेगी वैक्सीन की खेप

जिले में वैक्सीन के 20 हजार डोज बची हुई है। इधर वैक्सीनेशन की रफ्तार को देखते हुए शुक्रवार की रात एक लाख डोज की डिमांड की गई है। इसके लिए देर रात को वैक्सीन वैन रायपुर रवाना की गई है। सुबह तक वैक्सीन की नई खेप आएगी। ऐसे में टीकाकरण में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button