ब्रेकिंग
क्या PCOD में मां बनना संभव है? एक्सपर्ट डॉ. चंचल शर्मा से जानें गर्भधारण और इलाज के उपाय CPL 2026 ABF vs TKR: रहकीम कॉर्नवॉल के ऑलराउंड खेल से जीता एंटीगा फाल्कंस, ट्रिनबागो को 8 रन से हराय... ईरान युद्ध के बीच पेंटागन में घमासान, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रोके 45 प्रमोशन, 65% पैट्रियट मिसाइ... उबर ने किया 10% कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, 3400 नौकरियां होंगी प्रभावित; भारत पर भी पड़ेगा असर 'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन...
देश

कोरोना के बेकाबू रफ्तार के कारण दिल्ली सरकार ने लिया सख्त फैसला, राजधानी में लगी कई पाबंदियां, देखें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ते ही केजरीवाल सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। दिल्ली सरकार ने भीड़ जमा होने वाले कोई भी कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। सरकार के द्वारा जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक सोशल, राजनीतिक या किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाई है। वहीं कोरोना के तेली से बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शादी समारोह में शामिल होने वाले गेस्ट की संख्या कम कर दी है। इसे 100 से घटाकर 50 कर दी गई है। इधर, अंतिम संस्कार में 50 की कई जगह अब 20 लोग शामिल हो सकेंगे। पाबंदियों का असर सबसे ज्यादा दिल्ली की परिवहन पर दिखेगी। हाल में बसों की सभी सीटों पर बैठने की मिली छूट को खत्म करते हुए इसे अब 50 फीसद कर दी गई है।

बार एवं रेस्तरां में पचास फीसदी क्षमता के साथ चले डीडीएम ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि राजधानी में चल रहे सारे रेस्तरां और बार को अब पचास फीसद क्षमता के साथ चलाया जाए। ताकि संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जाए। सरकार की ओर से जारी पाबंदियों में स्वीमिंग पूल को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में भी पाबंदियां

आदेश मेें यह भी बताया गया है कि कक्षा नौ से लेकर 12 तक के बच्चों को सिर्फ परीक्षा के लिए ही बुलाया जाए। हालांकि इसके लिए भी उन्हें उनके माता-पिता की परमिशन की जरूरत होगी।

इधर महाराष्ट्र से आने वालों के लिए नियम सख्त हो गए हैं। आरटीपीसआर रिपोर्ट के बिना आने वालों को 14 दिनों की क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं जिनकी रिपोर्ट निगेटिव है उन्हें इससे छूट मिलेगी।

Related Articles

Back to top button