ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
खेल

शिखर धवन धवन ने 10 चौके लगाकर रचा इतिहास, आइपीएल में यह कमाल करने वाले पहले बल्लेबाज बने

नई दिल्ली। आइपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स ने रिषभ पंत की कप्तानी में शानदार शुरुआत करते हुए सीएसके के खिलाफ जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में बेहतरीन आगाज किया। दिल्ली की जीत में टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन की पारी का भी शानदार योगदान रहा और उन्होंने इस मैच में 2 छक्के व 10 चौकों की मदद से 85 रन की पारी खेली। दिल्ली को सीएसके के खिलाफ इस मैच में 7 विकेट से जीत मिली।

शिखर धवन ने पूरे किए 600 चौके

शिखर धवन ने सीएसके के खिलाफ 10 चौके लगाए और इन चौकों की मदद से उन्होंने इस लीग में 600 चौके पूरे कर लिए। आइपीएल में 600 चौके लगाने वाले शिखर धवन पहले बल्लेबाज बने और उन्होंने इतिहास रच दिया। वो अब तक इस लीग में कुल 601 चौके लगा चुके हैं जबकि दूसरे नंबर पर 510 चौकों के साथ डेविड वार्नर दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिनके 507 चौके हैं।

आइपीएल में सबसे ज्यादा चौके-

601 चौके- शिखर धवन

510 चौके- डेविड वार्नर

507 चौके- विराट कोहली

शिखर धवन ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

धवन ने सीएसके के खिलाफ 85 रन की पारी खेली और उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब आइपीएल में वो सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले विराट कोहली पहले स्थान पर थे।

आइपीएल में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-
910 रन- शिखर धवन
901 रन- विराट कोहली
749 रन- रोहित शर्मा
617 रन- डेविड वार्नर
593 रन- एबी डिविलियर्स
590 रन- रॉबिन उथप्पा

धवन ने की विराट कोहली की बराबरी

आइपीएल में सीएसके के खिलाफ शिखर धवन ने 8वीं बार 50 से ज्यादा का स्कोर किया। ऐसा कमाल विराट कोहली भी कर चुके हैं और ये दोनों बल्लेबाज सीएसके के खिलाफ 8-8 बार आइपीएल में 50 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। अब दोनों बल्लेबाज इस मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 7 बार ये कमाल सीएसके के खिलाफ किया है।

Related Articles

Back to top button