ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

असम में मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए ‘महाजोट’ ने चुनाव आयोग से की वीडियोग्राफी की मांग

गुवाहाटी। असम में विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘महाजोट’ के एक घटक आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम) ने रविवार को चुनाव आयोग से विधानसभा चुनाव की दो मई को होने वाली मतगणना की वीडियोग्राफी कराने की मांग की।

एजीएम अध्यक्ष भुइयां ने कहा- असम के नौकरशाह मतगणना में गड़बड़ी कर सकते हैं

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में एजीएम के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य अजित कुमार भुइयां ने कहा कि विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया में आयोग को राज्य की नौकरशाही पर निर्भर होना होता है और इस बात की आशंका है कि कर्मचारियों के कुछ वर्ग सत्तारूढ़ भाजपा का समर्थन और मतगणना में शरारत कर सकते हैं।

मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग उठाए सख्त कदम

असम में मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए हम माननीय आयोग से कंडक्ट आफ इलेक्शन रूल, 1961 और आयोग द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचनाओं के मुताबिक ऐसे सभी संभावित कदम उठाने का अनुरोध करते हैं।

मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराना चाहिए

पारदर्शिता की दिशा में ऐसा ही एक कदम पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराना होगा। बता दें कि राज्य में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को हुए थे।

Related Articles

Back to top button