ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
विदेश

पाक सरकार को धमकी देने के आरोप में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के नेता साद रिजवी लाहौर में गिरफ्तार

लाहौर। पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के नेता साद रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे एक दिन पहले रिजवी ने सरकार को धमकी दी थी कि अगर पैगंबर मुहम्मद के चित्र बनाने के मुद्दे पर फ्रांस के राजदूत को देश से नहीं निकाला गया तो इसके विरोध में प्रदर्शन किए जाएंगे।

लाहौर के पुलिस प्रमुख ने कहा- कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए रिजवी को किया गिरफ्तार

लाहौर के पुलिस प्रमुख गुलाम मुहम्मद डोगर ने बताया कि रिजवी को शहर में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए गिरफ्तार किया गया है। डोगर ने गिरफ्तारी के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी।

रिजवी ने कहा- पाक सरकार ने फ्रांस के राजदूत को 20 तक देश से बाहर कर दिया जाएगा

रिजवी ने कहा कि सरकार ने प्रतिबद्धता जताई थी कि फ्रांस में पैगंबर के चित्र प्रकाशित करने के मुद्दे पर फ्रांस के राजदूत को 20 अप्रैल से पहले देश से बाहर कर दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि उसने केवल इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की थी।

रिजवी की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने सड़कों पर किया प्रदर्शन

रिजवी के समर्थकों ने इस कार्रवाई का विरोध किया और पार्टी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सोमवार को लाहौर की कुछ सड़कों पर जाम लगाया जिसके बाद सरकार ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।

Related Articles

Back to top button