ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...
देश

बढ़ते कोरोना महामारी को लेकर उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी 14 अप्रैल को राज्यपालों से करेंगे संवाद

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल (बुधवार) को कोविड-19 से उपजी परिस्थितियों के मद्देनजर विभिन्न राज्यों के राज्यपालों से बातचीत करेंगे। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस प्रकार की यह पहली बैठक हो रही है। इस संवाद के दौरान कोरोना से बचाव संबंधी उपायों का जनता द्वारा पालन करवाना प्रमुख मुद्दा रहेगा।

प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद किया था और उस दौरान कहा था कि लोगों की लापरवाही और प्रशासन की सुस्ती के कारण कोरोना के ताजे मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों के बीच बचाव संबंधी जागरूकता फैलाने और पात्र लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्यपालों और समाज की विभिन्न हस्तियों को शामिल करने का आह्वान किया था।

उन्होंने कहा था, ‘हमें लोगों को यह बार-बार बताना होगा कि टीका लगने के बाद भी मास्क और अन्य जो उपाय हैं उसका पालन अनिवार्य है। लोगों में मास्क और सावधानी को लेकर जो लापरवाही आई है, उसके लिए फिर से जागरूकता जरूरी है। जागरूकता के इस अभियान में हमें एक बार फिर समाज के प्रभावी व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों, हस्तियों को अपने साथ जोड़ना होगा।’

देश में कम नहीं हो रहे कोरोना के नए मामले

बता दें कि देश में कोरोना महामारी अपने चरम पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 1,68,912 नए मामले सामने आए, 75 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए और 904 लोगों की मौत हुई है। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार से अधिक हो गया है, जिसमें से एक करोड़ 21 लाख 56 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,70,179 मरीजों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले लगातार 33 दिनों से बढ़ रहे हैं। 33वें दिन 92 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े और इनकी संख्या 12 लाख हो गई।

Related Articles

Back to top button