ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

अनियंत्रित कार नाले में गिरी, युवक की मौत

बिलासपुर। रविवार की रात बिलासपुर से लौट रहे युवकों की कार सीपत क्षेत्र के हिंडाडीह के पास अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा तैरकर बाहर निकल गया। उसने अपने साथी को किसी तरह निकाला। इसके बाद युवक को उपचार के लिए सिम्स भेजा गया। सिम्स में युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोरबा के कुसमुंडा के कबीर चौक सीएमपीडीआइ कालोनी में रहने वाले राजू यादव(35 वर्ष) अपने साथी अमेंद्र पारिक के साथ रिश्तेदारों को छोड़ने रेलवे स्टेशन आए थे। यहां से वे रात 11 बजे वापस लौट रहे थे। हिंडाडीह के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

दुर्घटना के बाद अमेंद्र तैरकर नाले से बाहर निकल गया। राजू के नहीं निकलने पर वह फिर से कार तक गया। उसने किसी तरह अपने साथी राजू को बाहर निकाला। आसपास के लोगों की मदद से घायल राजू को उपचार के लिए सिम्स भेज दिया गया। सिम्स में घायल राजू की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

दोस्त ने लगा दी जान की बाजी, फिर भी नहीं बचा पाया

घटना के बाद अमेंद्र तैरकर बाहर आ गया था। वहीं, उसका दोस्त राजू घायल होकर कार में ही फंस गया था। बाहन निकलने के बाद उसे पता चला कि राजू कार में ही फंस गया है। इस पर वह दूसरी बार तैरकर पानी में गया। इस दौरान उसने गहरे पानी के भीतर कार का दरवाजा खोलकर अपने घायल दोस्त को बाहर निकाला। इसके बाद उसे किसी तरह खींचकर किनारे तक लाया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद भी राजू को बचाया नहीं जा सका।

Related Articles

Back to top button