ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
देश

PM नरेंद्र मोदी ने शाह अब्दुल्ला द्वितीय को जॉर्डन की 100वीं वर्षगांठ पर बधाई दी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर शाह अब्दुल्ला द्वितीय को बधाई देते हुए इस देश को संतुलन का वैश्विक प्रतीक करार दिया। एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने अब्दुल्ला द्वितीय के दूरदर्शी नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जॉर्डन स्थायी एवं समावेशी विकास को हासिल करने में सफल रहा और आर्थिक तथा सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय विकास कर पाया।

पश्चिम एशिया में शांति को बढ़ावा देने में शाह अब्दुल्ला द्वितीय की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जॉर्डन आज ‘एक मज़बूत आवाज और दुनिया के महत्वपूर्ण हिस्से में संतुलन का वैश्विक प्रतीक बनकर उभरा’ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जॉर्डन का यह साझा विश्वास है कि शांति और समृद्धि के लिए शांतिपूर्ण सह अस्तित्व आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button