ब्रेकिंग
Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे... Chhattisgarh Wildlife News: धमतरी और सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए का हमला, ग्रामीणों में ... Surajpur News: गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नवजात की मौत, लापरवाही पर डॉक्टर और एएनएम... Sukma News: पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल, 'सेवा पथ एक पहल' के तहत सिलाई ...
टेक्नोलॉजी

HIFIMAN BW400 वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन भारत में लॉन्च, कीमत 3,000 रुपये से कम

नई दिल्ली। ऑडियो कंपनी HIFIMAN ने अपने शानदार नेकबैंड HIFIMAN BW400 ईयरफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस ईयरफोन का डिजाइन सपोर्टी है और इसमें टैंगल-फ्री केबल दिया गया है। इसके अलावा ईयरफोन में 9mm के डायनेमिक ड्राइवर्स और दमदार बैटरी मिलेगी, जो 12 घंटे का प्लेबैक टाइम देती है। आइए जानते हैं HIFIMAN BW400 ईयरफोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में…

HIFIMAN BW400 वायरलेस ईयरफोन की स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने HIFIMAN BW400 वायरलेस ईयरफोन में मैग्नेटिक ईयरबड्स दिए हैं। साथ ही इसमें शानदार साउंड के लिए दमदार बास और 9mm के डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को ईयरफोन के लेफ्ट केबल में माइक के साथ कंट्रोल बटन मिलेंगे। इसके जरिए यूजर्स वॉल्यूम कंट्रोल से लेकर कॉल पिक और कट तक कर सकते हैं।

HIFIMAN BW400 वायरलेस ईयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। इसके साथ ही ईयरफोन को IPX4 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह स्वेट और वॉटर प्रूफ है। इसके अलावा ईयरफोन में दमदार बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 12 घंटे का बैकअप देती है।

HIFIMAN BW400 वायरलेस ईयरफोन की कीमत 

HIFIMAN BW400 वायरलेस ईयरफोन की कीमत 2,799 रुपये है। यह नेकबैंड ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस ईयरफोन को अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और Tatacliq से खरीदा जा सकता है।

इस ईयरफोन से मिलेगी कड़ी टक्कर

भारतीय बाजार में HIFIMAN BW400 वायरलेस ईयरफोन को BX90 Pro से कड़ी टक्कर मिलेगी। BX90 Pro ईयरफोन की बात करें तो इसकी कीमत 1,299 रुपये है। कंपनी ने BX90 Pro वायरलेस इयरफोन में शानदार साउंड के लिए पावरफुल बास दिया है। साथ ही इसमें 90mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 6 घंटे का बैकअप देती है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लगता है। वहीं, यूजर्स को इयरफोन में सॉफ्ट इयरबड्स मिलेंगे।

BX90 Pro वायरलेस इयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0 दिया गया है, जिसकी रेंज 10 मीटर है। इसके अलावा इयरफोन में न्वाइज कैंसिलेशन फीचर के साथ मल्टी-फंक्शन बटन दिए गए हैं। इनके जरिए यूजर्स वॉल्यूम को कंट्रोल करने से लेकर कॉल को पिक और कट तक कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button