ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
मनोरंजन

Ramadan 2021: हिना खान से लेकर संजीदा शेख तक, टीवी स्टार्स ने इस अंदाज में फैंस को दी रमजान की मुबारकबाद

नई दिल्ली। मंगलवार को माह-ए-रमजान के चांद के साथ रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे को खास अंदाज में मुबारकबाद दी है। बॉलीवुड और टीवी सितारों ने भी फैंस को रमजान का पाक महीना शुरू होने के लिए बधाई दी है। टीवी सितारों ने माह-ए-रमजान की सोशल मीडिया पर फैंस को खास अंदाज में मुबारकबाद दी है। ऐसे में हम आपको इन सितारों से रूबरू करवाते हैं।

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें साझा कर फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा की है। इस तस्वीर में हिना खान ने यल्लो कलर का पारंपरिक सूट पहना हुए। साथ ही लाइट मेकअप भी किया हुआ है, जिसमें हिना खान काफी सुंदर लग रही थी। तस्वीरों में हिना खजूर की प्लेट ले जाती हुई नजर आ रही हैं।

वहीं बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सेल्फी साझा कर फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है। वहीं छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने भी सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी शेयर कर मुबारकबाद दी है। टीवी अभिनेता आमिर अली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सेल्फी शेयर कर फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है।

वहीं दीपिका कक्कड़ के पति और टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने खास अंदाज में फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है। उन्होंने अपने आधिकरिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शोएब इब्राहिम का पूरा परिवार नजर आ रहे है। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेता ने फैंस के लिए लिखा, ‘इब्राहिम परिवार की तरफ से आप सब को रमजान मुबारक। खूब इबादत करिए, घर पर रहिए, खुश रहिए, प्यार बांटते और दुआ में पूरी दुनिया को याद रखिए।

अभिनेत्री संजीदा शेख ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है। इनके अलावा और भी कई सितारों ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए रमजान की मुबारकबाद दी है।

Related Articles

Back to top button