ब्रेकिंग
Bangladesh Election 2026: क्या बांग्लादेश चुनाव का बहिष्कार करेंगे हिंदू? हत्याओं और जनमत संग्रह पर ... Delhi Riot: ताहिर हुसैन को बड़ा झटका! दंगे की साजिश में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- 'केस चलाने क... 'अजित पवार पर लगे करप्शन के आरोप वापस ले BJP, यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि', संजय राउत का बड़ा सियासी ... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: 'फर्जी आधार की तरह पासपोर्ट भी बन सकता है', चुनाव आयोग के साथ सुनवाई में... कलकत्ता HC का ममता सरकार को कड़ा आदेश: 'बॉर्डर फेंसिंग के लिए BSF को तुरंत दें जमीन', राष्ट्रीय सुरक... 'सुप्रीम कोर्ट ने वही किया जो मैंने कहा था...', UGC नियमों पर रोक के बाद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा;... Ajit Pawar Plane Crash Reason: सामने आई अजित पवार के विमान हादसे की असली वजह! एक्सपर्ट ने एनालिसिस म... SC का चुनाव आयोग को सख्त निर्देश: तमिलनाडु चुनाव में 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी लिस्ट' करें जारी, पारदर्श... Land for Job Scam: लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी व्यक्तिगत पेशी से छूट; अब 9... 'कोर्ट ने सही किया...': UGC नियमों पर SC की रोक के बाद नेताओं में मची होड़, जानें किसने बताया इसे जी...
देश

‘टीका उत्सव’ के चौथे दिन 31.39 लाख टीकाकरण, अब तक लगाई गई 11.43 करोड़ से ज्यादा डोज

नई दिल्ली। ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने के लिए शुरू किया गया चार दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान ‘टीका उत्सव’ खत्म हो गया है। चौथे और आखिरी दिन बुधवार को रात आठ बजे तक 31.39 लाख से टीके लगाए गए। इनको मिलाकर अब तक वैक्सीन की कुल 11.43 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र के साथ ही राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अब तक एक करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। महाराष्ट्र में एक करोड़ 11 लाख 19 हजार 108, राजस्थान में एक करोड़ दो लाख 15 हजार 471 और उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 17 हजार 650 डोज दी गई हैं।

मंत्रालय ने कहा कि बुधवार रात आठ बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में अब तक लाभार्थियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 11 करोड़ 43 लाख 18 हजार 455 डोज दी जा चुकी हैं। टीका उत्सव के पहले दिन 30 लाख, दूसरे दिन 37 लाख और तीसरे दिन 26 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए थे।

टीकाकरण अभियान के 89वें दिन बुधवार को वैक्सीन की 31,39,063 डोज दी गईं। इनमें से 27,19,964 लाभार्थियों को पहली और 4,19,099 लाभार्थियों को टीके की दूसरी डोज लगाई गईं। मंत्रालय ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट देर रात तक आएगी, जिसमें आंकड़ों में बदलाव संभव है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टीका लगवाने वाले लाभार्थियों में सबसे ज्यादा 45 साल से ज्यादा उम्र के 8.07 करोड़ से अधिक लोग शामिल हैं। इनमें से करीब 36.31 लाख लोगों को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। इनके अलावा अब तक 90.63 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को पहली और 56.03 लाख को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 1.02 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली और 52.61 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button