ब्रेकिंग
MLA Umesh Sharma Clarification on Amroha Farmhouse: दरोगा के धोखे के कारण फार्म हाउस में रुकी थी पीड... Jabalpur Education News: जबलपुर में शिक्षकों को दी जा रही साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग; समावेशी शिक्षा ... Indian Mixed Relay Team Asian Games 2026: विथ्या रामराज और विशाल थेन्नारासु के संघर्ष की कहानी, भारत... Mushtaq Khan Passes Away at 75: मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था इलाज, फिल्म जगत में शोक की लह... Tensions Between Pakistan and Afghanistan: अफगान तालिबान सरकार की चेतावनी, पाकिस्तान की सैन्य कार्रव... MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्... Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे... Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूज... Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज... Jashpur Medical News Update: रायपुर-रांची जाने से मिलेगी मुक्ति! जशपुर में शुरू होगा आधुनिक क्रिटिकल...
टेक्नोलॉजी

Mi QLED TV 75 भारत में 23 अप्रैल को Mi 11 Ultra के साथ होगा लॉन्च, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

नई दिल्ली Xiaomi भारतीय बाजार में 23 अप्रैल को एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Mi 11 Ultra और Mi 11X से पर्दा उठाने वाली है। वहीं अब कंपनी ने एक और खुलासा करते हुए स्पष्ट किया है कि 23 अप्रैल को केवल स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि कंपनी Mi QLED 75 TV को भी बाजार में उतारने वाली है। जो कि बेज़ेल लेस डिस्प्ले डिजाइन के साथ आएगा। बता दें कि यह टीवी ग्लोबल मार्केट में पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है।

Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट में कंपनी ने 23 अप्रैल को लॉन्च होने वाले Mi QLED 75 TV का खुलासा किया है। पोस्ट में अपकमिंग टीवी की इमेज भी शेयर की गई है जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि यह टीवी बेज़ेल लैस होगा। इसमें QLED panel दिया जाएगा​ जो कि प्रीमियम रेंज के टीवी में ही देखने को मिलता है। इससे स्पष्ट होता है कि Mi QLED 75 TV भारत में प्रीमियम रेंज के साथ लॉन्च होगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत में इस टीवी की कीमत 1,50,000 रुपये तक हो सकती है।

Mi QLED TV 75 के संभावित फीचर्स

Mi QLED TV 75 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है और उम्मीद है कि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। इस टीवी में डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ डॉल्बी ऑडियो, डीटीएस एचडी और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए HDR10+  सपोर्ट दिया जाएगा। यह स्मार्ट टीवी 4K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें 178 डिग्री व्यूइंग एक्सपीरियंस और MEMC सपोर्ट भी उपलब्ध होगा। खास बात है कि इस टीवी में हैंड्स फ्री गूगल असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से यूजर्स इसे वॉयस से ही कंट्रोल कर सकते हैं। यह एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button