ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
देश

हर दिन टूट रहे कोरोना के पुराने रिकॉर्ड, बीते 24 घंटों में 2.34 लाख से अधिक मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण ने शनिवार को नए मामलों का एक और रिकॉर्ड बना लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में COVID-19 के 2,34,692 नए मामले आए और 1,341 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,45,26,609 हो गया और मरने वालों की संख्या 1,75,649 हो गई है। पिछले 9 दिनों से हर दिन आने वाले संक्रमण का आंकड़ा रिकॉर्ड कायम कर रहा है। कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत का नंबर दुनिया में संक्रमित देशों की लिस्ट में अमेरिका के बाद है। हालांकि देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के कहर से बचाव के लिए तमाम पाबंदियां व सख्ती भरे कदम उठाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र व देश की राजधानी दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू समेत अन्य सख्त उपायों का ऐलान किया जा चुका है।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 16,79,740 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,26,71,220 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,49,72,022 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,95,397 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

जहां तक कोरोना वैक्सीनेशन की बात है तो देश में 16 जनवरी से लेकर अब तक कुल 11,99,37,641 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। संक्रमण के संकट से निजात के लिए सरकार ने विदेशी वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। देश में वैक्सीनेशन के तहत अब तक वैक्सीन की करीब 12 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभियान के 91वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक 26.14 लाख टीके लगाए गए। मंत्रालय ने बताया कि सबसे ज्यादा 45 साल से अधिक उम्र के 8.45 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली और 45 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई हैं। इनके अलावा लाभार्थियों में 91.04 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 56.69 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 1.06 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 52.94 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button