ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

रामपुर DM और SP ने बाइक पर सवार होकर कोरोना कर्फ्यू का लिया जायजा

रामपुर: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना ही कोरोना मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, बात करें जनपद रामपुर की तो जनपद रामपुर में मौजूदा समय में लगभग 512 से ज्यादा कोरोना केस हैं। इसी को देखते हुए आज जनपद रामपुर में 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया और लोगों को यह हिदायत दी गई कि वह अनावश्यक अपने घरों से ना निकले कोई जरूरी काम हो तभी निकले और मास्क लगाकर निकले, क्योंकि कोरोना कि ये दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक है। इससे हम सबको बचना है और जो कोरोना गाइडलाइन है। उसका पालन करना है।

कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना है, 2 गज की दूरी बनाना है और साथ ही साथ सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी करना है। इसी कोरोना कर्फ्यू का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम बाइक पर सवार होकर अपने पूरे दलबल के साथ रामपुर के मुख्य बाजारों मुख्य चौराहों पर कोरोना कर्फ्यू का जायजा लेने के लिए निकले। हालांकि सभी लोगों ने 35 घंटे के करोना कर्फ्यू के दिए गए आदेश का पालन किया सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। सभी लोग अपने घरों पर मौजूद थे।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बातचीत में बताया कि आप सभी लोग इस बात से अवगत है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना को देखते हुए शनिवार की रात 8:00 बजे से सोमवार को सुबह 7:00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया है। शनिवार और रविवार को मास्क वाली गैदरिंग को रोका जा सके, ताकि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके, जो लगातार केस बढ़ रहे हैं। उसको कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा कि पालन कराने के लिए आज मैंने और कप्तान साहब ने बाइक पेट्रोलिंग किया है, जो मार्केट एरिया है। जहां गैदरिंग होती है वह पूरी तरह से बंद रहें और लोग अपने घरों में रहें। अगर जरूरी कोई काम है तो मास्क पहन कर निकले। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की हैं कि कोरोना माहमारी बढ़ रही है और इसे रोकने की जिम्मेदारी हम सब की है। इसको तभी रोका जा सकता है कि हम लोग अपने अपने घरो में रहे और अगर जरूरी तो मास्क पहनकर ही निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

वहीं पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया इस समय 70% फोर्स बाहर गई है। अमरोहा बिजनौर चुनाव कराने के लिए जो 20 तारीख को वापस आएंगे, जितनी भी हमारे पास फोर्स है और चौकीदारों की मदद से इस कोरोना कर्फ्यू का इंप्लीमेंट कराया जा रहा है। साथ में जो लॉइन आर्डर है। उसके लिए हम उनका सहयोग ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button