ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

कोरोना का कहरः महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 58 हजार से अधिक मामले, 351 मरीजों की मौत

मुंबईः देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 58 हजार से अधिक नए मामले सामने आये तथा 351 और मरीजों की मौत हुई जबकि चिंता की बात यह है कि सक्रिय मामले पौने सात लाख के पार पहुंच गए हैं। राज्य में नए मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या कम होने से सक्रिय मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है।
PunjabKesari
इस दौरान सक्रिय मामलों में 4,483 की और वृद्धि होने से इनकी संख्या सोमवार को बढ़ कर 6,76,520 तक पहुंच गई जो पूरे देश में सर्वाधिक है। राज्य में इस दौरान संक्रमण के सर्वाधिक (पूरे देश में) 58,924 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 39 लाख के करीब 38,98,262 पहुंच गई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 52,412 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 31,59,240 हो गई है तथा सबसे अधिक 351 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 60,824 तक पहुंच गया। गौरतलब है कि महाराष्ट्र देश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद कुल मामलों, सक्रिय मामलों, कुल स्वस्थ होने वालों और इस वायरस से होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button