ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
खेल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने IPL के लिए इस खिलाड़ी को बताया MS Dhoni का उत्तराधिकारी

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन हमेशा क्रिकेटरों को लेकर अपनी राय देते रहते हैं। इस बार उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के लिए एमएस धौनी के उत्तराधिकारी का चयन किया है। माइकल वॉन ने कहा है कि आलराउंड योग्यता को देखते हुए आइपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके को रवींद्र जडेजा के आसपास अपनी टीम बनानी चाहिए।

इंग्लैंड के महान खिलाड़ी माइकल वॉन ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, “आप कह सकते हैं कि महेंद्र सिंह धौनी दो से तीन साल और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन ईमानदारी से बताएं, वह उसके बाद क्या बहुत अच्छी क्रिकेट खेल पाएंगे? इसलिए आपको यह देखना होगा कि आप किसके आसपास टीम बना सकते हैं। रवींद्र जडेजा इस तरह के क्रिकेटर हैं, जिनके साथ मैं टीम बनाना चाहूंगा। मुझे लगता है कि वह गेंद के साथ मैदान में अच्छे हैं, हाथ में बल्ले के साथ भी उनकी मानसिकता बहुत अच्छी है।”

दरअसल, रवींद्र जडेजा ने सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने दो विकेट चटकाने के अलावा चार कैच भी पकड़े। साथ ही साथ कुछ रन भी बनाए। इसी के बाद वॉन ने कहा, “मेरे लिए जडेजा एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें आप कह सकते हैं कि ‘आप नंबर 4 या 5 पर बल्लेबाजी करा सकते हैं। हम उनसे गेंदबाजी भी करा सकते हैं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कौन बल्लेबाजी कर रहा है और वह आपको महत्वपूर्ण क्षेत्ररक्षण की स्थिति में भी लाएंगे। वह इसके लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि वह एक अच्छे क्रिकेटर हैं।”

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आइपीएल 2021 के 12वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हरा दिया। एमएस धौनी की कप्तानी वाली सीएसके की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। अब चेन्नई के चार अंक हो गए हैं और वह तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। राजस्थान की टीम की तीन मैचों में यह दूसरी हार है और टीम संजू सैमसन की कप्तानी में अंकतालिका में छठे नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button