ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...
खेल

सोने के वायदा भाव गिरे, चांदी में आई तेजी, जानिए क्या हैं कीमतें

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत मंगलवार सुबह 163 रुपये की गिरावट के साथ 47,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। हालांकि, वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में मामूली तेजी देखी गई।

वहीं, चांदी की घरेलू वायदा कीमत में मंगलवार सुबह तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.26 फीसद या 179 रुपये की तेजी के साथ 68,503 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मंगलवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.10 फीसद या 1.80 डॉलर की तेजी के साथ 1,772.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.07 फीसद या 1.30 डॉलर की बढ़त के साथ 1,772.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर मंगलवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.59 फीसद या 0.15 डॉलर की बढ़त के साथ 25.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.51 फीसद या 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 25.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Related Articles

Back to top button