ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक टूटा, निफ्टी भी आया 14,350 अंक के नीचे, जानें किन शेयरों में दिख रही है गिरावट

मुंबई। HDFC, HDFC Bank, ICICI Bank और इन्फोसिस के शेयरों में बिकवाली से प्रमुख घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में लुढ़क गए। कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से देश की आर्थिक प्रगति को लेकर एक बार फिर अनिश्चिचतता पैदा हो गई है। इस वजह से शुरुआती कारोबार में BSE के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex पर 316.81 अंक यानी 0.66 फीसद की गिरावट के साथ 47,763.86 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। NSE Nifty 75.45 अंक या 0.52 फीसद की गिरावट के 14,330.70 अंक के स्तर पर चल रहा था।

BSE Sensex पर सुबह 09:50 बजे ICICI Bank, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, बजाज ऑटो, बजाज फिनजर्व, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, भारती एयरटेल, टीसीएस और कोटक महिंद्रा के शेयर लाल निशान के साथ ट्रेंड कर रही थी।

दूसरी ओर पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टाइटन, सन फार्मा, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, रिलायंस और डॉक्टर रेड्डीज के शेयरों में तेजी के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।

इससे पिछले सत्र में Sensex 374.87 अंक यानी 0.79 फीसद की बढ़त के साथ 48,080.67 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को शुद्ध आधार पर बिकवाल रहे। उन्होंने 909.56 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

अन्य एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई, हांगकांग और सिओल में शेयर बाजार हरे निशान में ट्रेंड कर रहे थे। वहीं, टोक्यो में शेयर बाजार में गिरावट के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज में प्रमुख (रणनीति) बिनोद मोदी ने कहा, ”देशभर में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि और कई राज्यों द्वारा लोगों की आवाजाही पर पाबंदी कड़ी करना बाजार के लिए बड़ी चुनौती है।”

उन्होंने कहा कि इससे कंपनियों की आय में होने वाली रिकवरी को लेकर जोखिम बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button