ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

पंजाब में आक्सीजन की कमी से हाहाकार, अमृतसर अस्पताल में दम घुटने से 6 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत

अमृतसर। आक्सीजन की कमी से पंजाब में भी हाहाकार मचना शुरू हो गया है। पंजाब के अमृतसर स्थित नीलकंठ अस्पताल में शनिवार सुबह आक्सीजन की कमी से छह लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। फिलहाल शवों को बाहर लाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

एक महिला मरीज के दामाद विक्की ने बताया कि उनकी सास कोरोना से संक्रमित थी। डॉक्टरों ने कल ही उनसे साइन करवा दिए थे। कागज पर लिखा था कि अस्पताल में आक्सीजन की कमी है और यदि इसकी कमी की वजह से मरीज को नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा।

वहीं, इतनी बड़ी घटना के बाद न तो स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी यहां पहुंचा और न ही प्रशासनिक अधिकारी। बीते शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा से मुलाकात कर साफ कहा था कि अस्पतालों में आक्सीजन की कमी है और इससे मरीजों का नुकसान हो सकता है, इसलिए आक्सीजन की व्यवस्था करवाई जाए।

वहीं, नीलकंठ अस्पताल के एमडी सुनील देवगन ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार प्रशासन सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित बना रहा है, लेकिन निजी अस्पतालों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हमारे पास आक्सीजन का स्टाक नहीं है। हम मरीज को यहां दाखिल करने से इन्कार कर रहे हैं, लेकिन मरीज जब जिद पर अड़ जाता है तो हम उनसे लिखित में लेते हैं कि आक्सीजन की कमी की वजह से कोई हादसा हुआ तो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा।

बता दें, कल ही पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक में राज्य में आक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री ने उपयुक्त आक्सीजन सप्लाई यकीनी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। केंद्र सरकार यह यकीनी बनाए कि दूसरे राज्यों में लिक्विड आक्सीजन उत्पादक आवंटन संबंधी वचनबद्धता का पालन करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह नहीं हो रहा। पंजाब में आक्सीजन की सप्लाई हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से होती है। इस सप्लाई को हाईजैक किए जाने की खबरें हैं।

Related Articles

Back to top button