ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

मौलाना कल्बे जव्वाद की लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा को कोविड अस्पताल बनाने की पेशकश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने सरकार के सामने बड़ा प्रस्ताव रखा है। मौलाना ने लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा को कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने की पेशकश की है।

मौलाना कल्बे जव्वाद ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से लखनऊ के तारीखी बड़े इमामबाड़े कोविड अस्पताल बनाने की पेशकश की है। मौलाना जव्वाद ने कहा कि यह तो इबादतगाह है, लेकिन इंसान की जान बचाने से बड़ी इबादत कोई नहीं। अगर सरकार को लगता है कि कोविड अस्पताल बनाने के लिए इसका उपयोग हो सकता है तो वह इसका प्रयोग कर सकते हैं।

तारीखी बड़े इमामबाड़े का प्रांगण काफी बड़ा है और यहां पर हजार बेड का कोविड अस्पताल बड़े आराम से बन सकती है। यह मेडिकल यूनिवर्सिटी के भी बेहद करीब है। मुख्य सड़क पर होने के कारण आवागमन भी बेहद ही आसान और सुलभ है। मौलाना जव्वाद ने कहा कि सरकार के हमारे इस प्रस्ताव को स्वीकार करने में जरा सा भी संकोच नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button