ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

नक्सलियों ने खोल दी फिश प्लेट, किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस बेपटरी

जगदलपुर। विशाखापट्टनम से किरंदुल जा रही स्पेशल ट्रेन शुक्रवार रात को दंतेवाड़ा जिले में भांसी-बचेली स्टेशन के बीच पटरी से उतर गई। घटना नक्सलियों द्वारा रेल पटरी की फिश प्लेट निकलाने के कारण हुई। इस घटना में ट्रेन का इंजन और उसके पीछे का मालवाहक डिब्बा पटरी से उतर गया। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर डोर नेरली रेल ब्रिज के समीप रात 9.15 बजे हुई इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नही है। नक्सली इलाका होने तथा जंगल के बीच हुई घटना के तीन घंटे बाद भी पुलिस वहां नहीं पहुंच पाई थी

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद 15-20 नक्सली पहुंचे और ट्रेन ड्राइवर महेश बेसरा और गार्ड का वाकीटाकी छीन लिया। एक्सप्रेस ट्रेन जगदलपुर स्टेशन से शाम 4.45 बजे छूटी थी। दंतेवाड़ा के आगे कमलूर स्टेशन के समीप नक्सलियों ने रेलवे लाइन पर बैनर बांधा था।

शाम 5.50 बजे फरसपाल थाना से पुलिस ने जाकर बैनर हटाया। इस घटना के कारण एक्सप्रेस ट्रेन दंतेवाड़ा स्टेशन में एक घंटे तक खड़ी कर दी गई थी। मार्ग बहाल होने के बाद रात 8.15 बजे यात्री ट्रेन को दंतेवाड़ा से किरंदुल के लिए रवाना किया गया, जो आगे जाकर नक्सलियों की साजिश में फंसकर पटरी से उतर गई।

Related Articles

Back to top button