ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...
देश

3 माह तक ऑक्सीजन व वैक्सीन के आयात पर कस्टम ड्यूटी नहीं, प्रधानमंत्री ने रेवेन्यू डिपार्टमेंट को सौंपा काम

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के कारण फैली महामारी के  घातक और जानलेवा समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठकें कर रहे हैं। इस क्रम में शनिवार को उन्होंने वरिष्ठ मंत्रियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अहम फैसला लेते हुए बताया कि अगले तीन माह तक कोविड वैक्सीन व ऑक्सीजन के आयात पर किसी तरह की कस्टम ड्यूटी नहीं लागू की जाएगी। साथ ही इसपर लगने वाले स्वास्थ्य सेस भी नहीं लागू होंगे। इसे सुनिश्चित करने का काम उन्होंने रेवेन्यू डिपार्टमेंट को सौंप दिया है। बता दें कि इस बैठक में वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, कॉमर्स व इंडस्ट्री मंत्री, पीएम के प्रधान सचिव, नीति आयोग के सदस्य, डॉक्टर गुलेरिया और रेवेन्यू डिपार्टमेंट के सचिवों ने हिस्सा लिया।

रेवेन्यू डिपार्टमेंट हुआ सक्रिय

प्रधानमंत्री मोदी ने देश  में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने इस पर जोर दिया कि मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के साथ घर और अस्पतालों में मरीज़ों की देखभाल के लिए जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराने की तत्काल आवश्यकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि संक्रमित मरीजों के लिए घरों व अस्पतालों में जरूरी मेडिकल उपकरणों मेडिकल ग्रेड के ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित कराई जाए। इसके बाद रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने इस काम के लिए कस्टम के ज्वाइंट सेक्रेटरी गौरव मसलदान (Gaurav Masaldan) को नोडल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया।

पिछले कुछ दिनों के दौरान भारत सरकार ने महामारी से संघर्ष के लिए कई कदम उठाए हैं ताकि ऑक्सीजन व मेडिकल सामानों की आपूर्ति व्यवस्था उचित हो सके। एयरफोर्स के विमानों से ऑक्सजीन टैंक सिंगापुर से मंगाए जा रहे हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों के बीच भी ऑक्सीजन टैंकों को ले जाने के लिए उड़ानों का उपयोग हो रहा है ताकि अधिक समय न लगे। इसी तरह शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए मई -जून में मुफ्त अनाज देने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों व विभागों को इसके लिए काम करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यह फैसला लिया गया है कि ऑक्सीजन व ऑक्सीजन से संबंधित सभी उपकरणों के आयात पर 3 माह के लिए किसी तरह की कस्टम व सेस से छूट रहेगी। बता दें कि घातक और जानलेवा कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फैली महामारी के चपेट में देश की जनता को अस्पताल में जगह नहीं मिल रही यहां तक की सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है।

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश भर में 3.40 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण से 2.19 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए और मृत्यु दर घटकर 1.14% हो गई।

Related Articles

Back to top button