ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...
देश

कोरोना वायरस के करीब साढ़े तीन लाख मामले, 27 सौ से अधिक लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार तीन लाख से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 49 हजार 691 मामले दर्ज किए हैं वहीं 2,767 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, अबतक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,69,60,172 पहुंच गया है, जिसमें से एक्टिव मामलों की संख्या 26,82,751 है। मौत का आंकड़ा 1,92,311 पहुंच गया है। इसके साथ ही  2,17,113 ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,40,85,110 पहुंच गई है।

अबतक देश में 14,09,16,417 लोगों को लगा टीका

बता दें कि बीते दिन यानी शनिवार को देश में 3,46,786 नए मामले दर्ज किए गए थे। यह लगातार चौथा दिन था, जब तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे। जिस रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़ रहे है उसी रफ्तार से टीकाकरण अभियान भी तेज से चल रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अबतक देश में 14,09,16,417 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

12 राज्‍यों ने बढ़ाई चिंता 

मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के की मानें तो महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

23 अप्रैल तक इतने नमूनों की हुई जांच

बढ़ते मामलों को देखते हुए लगातार नमूनों की जांच भी जा रही है। आइसीएमआर के मुताबिक, 23 अप्रैल तक 27,61,99,222 नमूनों की कोरोना जांच की गई जिनमें से 17,53,569 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।

दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत

बात अगर राजधानी दिल्‍ली की करें तो यहां पर भी कोरोना संकट के चलते हालात बेहद खराब हैं। दिल्‍ली के कई अस्‍पतालों को ऑक्‍सीजन की किल्‍लत का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों की मौतें भी हो रही हैं। दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्‍सीजन की कमी के चलते 20 मरीजों की मौत होने की खबर है।

Related Articles

Back to top button