ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

इंटरनेट मीडिया पर कोरोना की ‘फेक न्यूज़’ को लेकर सरकार अलर्ट, ट्विटर-फेसबुक को भ्रामक पोस्ट हटाने को कहा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ट्विटर एवं फेसबुक समेत विभिन्न इंटरनेट मीडिया से ऐसी पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है, जिनमें महामारी को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। ट्विटर का कहना है कि उसने भारत सरकार के अनुरोध पर कदम उठाया है। उन अकाउंट होल्डर्स को सूचित किया गया है, जिन पर इस कदम से प्रभाव पड़ेगा। हालांकि ट्विटर ने प्रभावित अकाउंट की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। सूत्रों का कहना है कि इन पोस्ट में भ्रामक जानकारियां दी गई थीं और इस तरह से तैयार किया गया था कि लोगों में घबराहट बढ़े।

ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि जब एक उचित कानूनी आग्रह मिलता है तो हमारी टीम संबंधित पोस्ट की ट्विटर नियमोंऔर स्थानीय कानूनों, दोनों के हिसाब से समीक्षा करती है। यदि कंटेंट से ट्विटर के नियमों का उल्लंघन होता है तो उसे हटा दिया जाता है। लेकिन यदि कंटेंट खास न्यायाधिकार के हिसाब से गैरकानूनी होता है, लेकिन ट्विटर के नियमों के खिलाफ नहीं होता तो हम उस कंटेंट को केवल भारत में दिखाई देने से रोक देते हैं।

50 से ज्यादा पोस्ट हटाए जाने की पुष्टि

ल्यूमेन डाटाबेस (एक स्वतंत्र शोध परियोजना) के हिसाब से भारत सरकार के आग्रह पर ट्विटर ने 50 से ज्यादा पोस्ट हटाई हैं। इन पोस्ट में एक संसद सदस्य, विधायक और फिल्म निर्माताओं के ट्वीट भी शामिल हैं। हालांकि ट्विटर का कहना है कि उसने इस कार्रवाई से पहले सभी खाताधारकों को जानकारी दी थी ताकि उन्हें यह कदम भारत सरकार के कानूनी आग्रह पर उठाए जाने की जानकारी रहे।

कांग्रेस ने कहा, देश में वैक्सीन की कमी पर ध्यान दे केंद्र सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन की कमी है और केंद्र सरकार को जनसंपर्क और गैरजरूरी परियोजनाओं में समय बिताने के बदले इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश में अब तक 1.4 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण हो चुका है। देश को वैक्सीन की जरूरत है। उन्होंने एक ग्राफ भी साझा किया जिसके मुताबिक अमेरिका अपनी आबादी के 26.5 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कर चुका है। इसके अलावा ब्रिटेन भी 15.9 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण कर चुका है। एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेता ने कहा, सरकार को वैक्सीन, आक्सीजन की आपूर्ति और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देना चाहिए। आने वाले दिनों में संकट और गहराएगा। देश को इससे निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button