ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

छत्तीसगढ़ के कलाकारों की मदद करने सामने आए सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को लोक कलाकारों की जरा भी चिंता नहीं है। इस कोविड काल में कलाकार के सामने रोजगार संकट खड़ा हो गया है, ऐसे समय में प्रदेश सरकार को मदद के लिए पहल करनी चाहिए। मगर, प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में अंचल के कलाकारों को मदद या सुविधा देने की कोई योजना नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश से बाहर के कलाकारों को अधिक अवसर मिल रहा है, जिसके चलते स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा हो रही है।

यह कहना है भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं छत्तीसगढ़ फ़िल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष राजेश अवस्थी का। उन्होंने सरकार से कलाकारों को राहत पहुंचाने सहयोग करने की मांग की है। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक एवं फिल्म विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीयता के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है, जिसके कारण कलाकारों को बीते 26 माह में काफी नुकसान हुआ है।

वहीं, छत्तीसगढ़ी जीवन एवं संस्कृति के नाम पर जो दिखावा किया जा रहा था, उसके कारण जो भ्रम की स्थिति बनी हुई थी वह भी अब टूटने लगी है। इस भयावह कोरोना काल में प्रदेश सरकार को कलाकारों के लिए तत्काल आर्थिक सहयोग के लिये पहल करनी चाहिए और जब भी कार्यक्रम आरम्भ हो, तब प्रदेश के आयोजनों में स्थानीय सभी कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौका मिले, मात्र चिह्नित कलाकारों को नहीं, इसके लिये भी नीति बनाने की जरूरत है।

जब भाजपा की सरकार थी, तब लोक कलाकारों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए पेंशन योजना भी शुरू की गई थी लेकिन वर्तमान सरकार में लोक कलाकारों को सही तरीके से पेंशन तक नही मिल रही है। पेंशन का लाभ वरिष्ठ कलाकारों एवम जरूरतमंद कलाकारों को तुरंत मिले, इस पर प्रदेश सरकार को तत्काल फैसला लेना चाहिए।

प्रदेश सरकार कलाकारों की चिंता करते हुए कोरोना काल में आर्थिक मदद के लिए आवश्यक कदम उठाये, कोरोना के चलते कलाकारों के समाने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिन कलाकारों के भुगतान अभी तक लंबित हैं उनका भुगतान भी जल्द से जल्द किया जाए।

Related Articles

Back to top button