ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

कोविड केयर सेंटर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

रायपुर। रायपुर जिले में एम्स और मेडिकल कालेज रायपुर के अलावा 14 कोविड केयर सेंटर संचालित हैं। इनमें कुल बिस्तरों की संख्या 2106, आईसीयू की संख्या 54 और ऑक्सीजन युक्त बेड की संख्या 1193 है। इनमें सामान्य बिस्तरों की संख्या 859 है। इन कोविड केयर सेंटरों की सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी सेंट्रल मानिटरिंग सिस्टम से आधुनिक संचार प्रणाली के माध्यम से नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जिले में इस पखवाड़े 11 नए कोविड केंद्र शुरू हो जाने से कोविड मरीजों के स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक रूप से इजाफा हुआ है। इनडोर स्टेडियम, वर्किंग वूमेन हास्टल फुंडहर, धरसींवा और तिल्दा विकासखंड मुख्यालय सहित साइंस कालेज अटारी, काइट धरसींवा रायपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा-नवापारा, कम्युनिटी हाल आरंग, सेवा भारती सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर दो देवेंद्र नगर रायपुर, डिविजनल रेलवे हास्पिटल डब्ल्यूआरएस कालोनी रायपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरोरा-तिल्दा में नए सेंटर प्रारंभ हुए हैं।

यहां होम आइसोलेशन के लिए करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

कोरोना पॉजिटिव आए मरीज होम आइसोलेशन के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए वे होम आइसोलेशन मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग कर सकते है। इसका लिंक https://homeisolation.cgcovid19.in है। होम आइसोलेशन का हेल्प लाइन नंबर 7566100283, 7566100284 और 7566100285 तथा 788010 0313, 7880100314 और 7880100315 है।

बताते चलें कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए रायपुर जिले में पांच मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस बार कुछ व्यापारों को छूट भी दी गई है और होम डिलीवरी भी बढ़ाई जा रही है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button