ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
टेक्नोलॉजी

बदल जाएगा आपका Google Map, रूट सर्च में होगी आसानी, कम खर्च होगा फ्यूल

नई दिल्ली।  मौजूदा वक्त में Google Map का इस्तेमाल भारत समेत दुनियाभर में किया जाता है। Google Map ऐप रूट नेविगेशन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कई मौकों पर Google Map पर गलत रास्ते दिख जाते हैं। लेकिन आने वाले दिनों में Google Map पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल अभी Google Map रूट सर्च करने पर उस रास्तों को सबसे पहले दिखाता है, जिन रास्तों की दूरी कम होती है।

Google Map में दिखेगा बड़ा बदलाव 

हालांकि कई बार इन रास्तों का हालत ठीक नहीं होती है, जिसके चलते ज्यादा वक्त लगता है। साथ ही वाहन में ज्यादा फ्यूल खर्च होता है। हालांकि Google Map में जल्द नया अपडेट मिलने जा रहा है, जिसके चलते Google Map में आपके नेविगेशन का तरीका बदल जाएगा। AutoEvolution की रिपोर्ट के मुताबिक Google अपने Algorithm में बदलाव करने जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में Google Map में बड़ा बदलाव नजर आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल कंपनी Google Maps के लिए एक अपडेट जारी करने वाली है। इस तरह के अपडेट से Google Map यूजर को सबसे रूट नहीं दिखाया जाएगा। बल्कि Google ऐप नेविगेशन ऐप यूजर्स को कम फ्यूल खपत वाले रास्तों को दिखाया जाएगा।

वाहन में मिलेगा ज्यादा माइलेज 

Google का नया algorithm फ्यूल खपत के हिसाब से बनाया जाएगा। इस वजह से यह टाइम की जगह फ्यूल या गैस बचत पर ध्यान देगा। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर यूजर चाहे तो वो सबसे फास्ट रूट के देख सकता है। इसके लिए उसके पास ऑप्शन दिया जाएगा। लेकिन डिफॉल्ट में Google Maps कम  फ्यूल वाले रास्ते को ही पहले दिखाएगा। इससे सफर करते वक्त कम फ्यूल खर्च होगा। इससे वाहन में ज्यादा माइलेज मिलेगा।

Related Articles

Back to top button