ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
विदेश

अफगान सेना की चौकी पर हमले में पांच तालिबानी आतंकी मारे गए, 8 घायल

काबुल। अफगानिस्तान के बादशाहान प्रांत में शाहर-ए-बोजोर्ग जिले में शनिवार रात एक अफगान सेना की चौकी पर हमले में पांच तालिबानी आतंकी मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अफगानिस्तान के टोलन्यूज के हवाले से प्रांतीय पुलिस ने दी।

ज्ञात हो कि तालिबान आतंकवादियों (Taliban militants) ने धमकी दी है कि यदि पहली मई तक अफगानिस्तान से विदेशी सैनिक नहीं हटाए जाते हैं तो वे उन पर फिर से हमला शुरू कर देंगे। आतंकी संगठन कहा है कि लंबे समय तक युद्ध, अनगिनत मौत और विनाश की सारी जिम्मेदारी उन पर होगी जिन्होंने, इसका उल्लंघन किया है

माना जा रहा है कि तालिबान (Taliban militants) ने यह धमकी सीधे अमेरिका को दी है। यह धमकी ऐसे समय दी गई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि एक मई तक अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी करना अमेरिका के लिए कठिन होगा। हालांकि,  उन्होंने इस साल 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों को युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से वापस बुला लेने की योजना बनाई है। अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी सेना 9/11 की 20वीं बरसी पर अफगानिस्तान छोड़ेगी।

बताते चलें कि 2001 के 11 सितंबर को अमेरिका में ट्विन टावर पर हमला हुआ था। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने तालिबान से बातचीत के बाद अमेरिकी सैनिकों के वापस आने की तारीख एक मई निर्धारित की थी। फरवरी 2020 में ट्रंप प्रशासन और तालिबान के बीच एक समझौता हुआ था, जिसमें हमला रोकने और अफगान सरकार के साथ शांति वार्ता शुरू करने का फैसला हुआ था। बदले में अमेरिका ने अपने सैनिकों को मई 2021 तक अपने सैनिकों की पूर्ण वापसी का आश्वासन दिया था।

तालिबान ने खारिज किया प्रस्ताव

तालिबान ने अफगानिस्तान में शांति बहाली और वहां से अमेरिकी सैनिकों की वापसी में कुछ महीने विलंब के अमेरिकी प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। तालिबान की वाइस आफ जिहाद वेबसाइट पर जारी संदेश में कहा गया है कि यदि अमेरिकी सेना ने पूर्व निर्धारित तारीख तक अफगानिस्तान नहीं छोड़ा तो उन पर फिर हमले शुरू कर दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button