ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
मनोरंजन

आखिर क्यों अपनी इस फिल्म को करियर की सबसे बड़ी गलती मानते हैं वरुण धवन बोले- ये…

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कम समय में शानदार मुकाम हासिल करने वाले अभिनेता वरुण धवन का नाम आज टॉप अभिनेताओं में शुमार है। इन्होंने कम समय में फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्मों से नवाजा है। लेकिन उनमें इनकी एक फिल्म ऐसी भी हैं जिसे वो अपने करियर की सबसे बड़ी गलती मानते हैं।

बताते चलें कि इस लिस्ट में करण जौहर की फिल्म कलंक का नाम शामिल है, जिससे एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। कलंक को वरुण धवन ने अपने करियर की सबसे बड़ी गलती बताया है। वरुण धवन ने कहा, ‘कलंक को दर्शकों ने पसंद नहीं किया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ये खराब फिल्म है। हम एक साथ फेल हुए हैं। फिल्म बनाना एक टीम वर्क है। ऐसे में मैं भी इसका दोष लेता हूं।’

बातचीत में वरुण ने आगे कहा, ‘किसी भी फिल्म के लिए ऑडियन्स मायने रखती है और मेरा पूरा फोकस जनता को एंटरटेन करना होता है। असफलता जिंदगी का हिस्सा है और इससे सीखने के बाद आगे बढ़ा जा सकता है।’ हाल में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख की टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म के टीजर के बाद एक्टर वरुण धवन ने डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी की खूब तारीफ की। वरुण ने लिखा कि ‘तुषार तुम पर गर्व है। असल भारतीय हीरो को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए। बेस्ट दादियां।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button