ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

देश में 3.5 लाख से अधिक नए मामले, 10 राज्यों की 74 फीसद हिस्सेदारी, महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें

नई दिल्ली। बीते 24 घंटों में देश में एक दिन में कोरोना संक्रमण के साढ़े तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ते मामलों से हर दिन रिकार्ड बन रहा है। अब तक किसी भी देश में एक दिन में कोरोना के इतने मामले नहीं आए हैं। इन नए मामलों के साथ अब तक कुल 1,73,04,308 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

देश में 28 लाख से अधिक सक्रिय मामले, 2,688 लोगों की मौत

देश में फिलहाल 28 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 2,688 लोगों की मौत के साथ देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,94,998 हो गई। इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे 832 और दिल्ली में 350 लोगों की कोरोना से जान गई।

एक दिन में 3,52,541 नए मामले आए

रविवार देर रात 11.30 बजे मिली ताजा जानकारी के अनुसार 24 घंटों में 3,52,541 नए मामले सामने आए। फिलहाल देश में 28,09,308 सक्रिय मामले हैं। संतोष की बात यह है कि इस दौरान 2,14,712 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। इस तरह अब तक 1,42,92,791 लोग इस बीमारी को हरा चुके हैं।

देश में सक्रिय मामले बढ़कर 26,82,751 हो गए

उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल सक्रिय मामले बढ़कर 26,82,751 हो गए हैं। यह कुल मामलों का 15.82 फीसद हैं। ठीक होने की दर घटकर 83.05 फीसद और मृत्युदर 1.13 फीसद है।

भारत में 7 अगस्त को कोरोना संक्रमण की संख्या ने 20 लाख के पार हुई थी। इसी तरह 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार हुई थी। बीती 19 को संक्रमितों की संख्या 1.5 करोड़ के पार हुई थी।

17.19 लाख और नमूनों की जांच

आइसीएमआर के अनुसार 25 अप्रैल तक देश में 27,79,18,810 नमूनों की जांच हो चुकी है। अकेले शनिवार को 17,19,588 मामलों की जांच की गई।

सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में

देश में कोरोना से जिन 2,688 और लोगों की मौत हुई उनमें 832 लोग अकेले महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 350, उत्तर प्रदेश में 206, छत्तीसगढ़ में 199, कर्नाटक में 143, गुजरात में 157, मध्य प्रदेश में 92, आंध्र प्रदेश में 69, बिहार में 68, राजस्थान में 74, पंजाब में 76, हरियाणा में 64 और उत्तराखंड में 44 लोगों की मौत हुई।

नए मामलों में 10 राज्यों की 74 फीसद हिस्सेदारी

बीते 24 घंटों में कोरोना के जो करीब साढ़े तीन लाख नए मामले आए हैं उनमें 74 फीसद मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे सर्वाधिक प्रभावित प्रदेशों के हैं। इस सूची में शामिल अन्य राज्यों में कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, बंगाल तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में 67,160, उप्र में 37,944 और कर्नाटक में 29,438 नए मामले सामने आए।

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य

राज्य     नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 66,191   42.95

उत्तर प्रदेश 35,311 10.86

केरल 28,469 14.05

कर्नाटक 34,804 13.39

दिल्ली 22,933 10.27

छत्तीसगढ़ 12,666 6.52

राजस्थान 15,809 5.14

गुजरात 13,804 4.96

तमिलनाडु 15,6596 10.81

मध्य प्रदेश 13,601 4.99

Related Articles

Back to top button